गोविंदा पर एक बार फिर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी..

गोविंदा पर एक बार फिर वरुण धवन ने चुप्पी तोडी है और कहा है कि वो चाहते हैं कि हर फिल्म अच्छा करे।

By Shweta

वरुण धवन से एक बार गोविंदा के बारे में पूछा गया और उन्होंने खुलकर गोविंदा पर बात की और हमेशा की तरह पूरी इज्जत के साथ बात की। वरुण धवन से जब गोविंदा और उनके पापा के तल्ख रिश्ते के बारे में पूछा गया तो वरुण धवन ने कहा कि मेरे पापा भी अपने करियर के बुरे दौर से गुजरे हैं। उन्होंने भी स्ट्रगल और बुरा समय देखा है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे उन दोनों के बीच में आकर उनके बीच सबकुछ ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए।मैं चाहुंगा कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो जाए। मुझे नहीं लगता कि मैं इस लायक हूं कि चीजों को ठीक कर सकूं।

varun-dhawan-on-govinda-s-aa-gya-hero-says-any-movie-releases-should-do-well

अब गोविंदा अपनी अगली फिल्म आ गया हीरो से वापसी करने के लिए तैयार हैं। वरुण धवन भी अपनी फिल्म बदरीनाथ की दुल्हनिया को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा है इसपर उन्होंने कहा कि "मैं सच बताउं तो मैं खुद अपनी फिल्म में इतना व्यस्त हूं कि मुझे समय ही नहीं मिला। मैं तो चाहुंगा कि इंडस्ट्री में जो भी फिल्म रिलीज हो वो अच्छा करे।

आपको बता दें कि हाल में गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कई स्टार्स के बारे मे ं खुलकर बात की थी जिसमें डेविड धवन भी थे। उन्होंने कहा था कि डेविड धवन दूसरों के अच्छे काम देखकर खुश नहीं होते हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि डेविड धवन ने उनके बुरे वक्त में उनका साथ नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X