गोविंदा और करिश्मा ने जो किया था, मैं और सारा वही करने की कोशिश कर रहे हैं- वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन और सारा अली खान फिल्म कुली नंबर 1 रीमेक की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी हैं। इस फिल्म को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह के बयान सामने आते रहते हैं। इस समय वरुण धवन का एक बयान सामने आया है जो उन्होने फिल्म स्ट्रीट डांसर के इंटरव्यू के दौरान दिया था। जैसा की सभी जानते हैं कि पहली फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर ने काफी दमदार रोल निभाया था।
वरुण धवन ने कहा कि वो काफी अलग जनरेशन का माहौल था और उसको अब में तब्दील करना काफी मुश्किल है। लेकिन हम लोग इसपर काफी मेहनत कर रहे हैं। मैं और सारा अली खान वही करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं जो गोविंदा और करिश्मा कपूर ने किया था।

उन्होने बताया कि ये उस फिल्म की रीमेक नहीं है लेकिन उससे हम काफी कुछ सीख जरूर रहे हैं। दोनो फिल्मों की खास बात ये है कि डेविड धवन ही दोनो के निर्देशक हैं। अब देखना ये है कि रिलीज के बाद फिल्म किस तरह का काम करती है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इस समय स्ट्रीट डांसर और सारा अली खान लव आज कल 2 को लेकर बिजी है। इसके अलावा वरुण धवन की एक और फिल्म मिस्टर लेले का भी ऐलान हुआ है। फिलहाल जानिए पहली कुली नंबर 1 कौन कलाकार नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications