..................... Varun Dhawan on comparing the box office collections of South Cinema and Bollywood? साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना करने पर क्या बोल गए वरुण धवन? - Hindi Filmibeat

साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना करने पर क्या बोल गए वरुण धवन?

पिछले कुछ समय से लगातार आप देख रहे हैं कि साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बहस छिड़ी हुई है और कई सितारों ने अपनी अपनी राय इसको लेकर दी हुई है। अब अभिनेता वरुण धवन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं और उन्होने कुछ ऐसा कहा है जो कि चर्चा में है। फिल्म 'जुगजग जीयो' के प्रमोशन में बिजी वरुण धवन इस दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जहां उनसे उस बॉक्स ऑफिस पर आई मंदी के बारे में पूछा गया,

जिसका बॉलीवुड को बैक-टू-बैक रिलीज का सामना करना पड़ा है और दक्षिण की फिल्मों ने हिंदी फिल्मों को कैसे पछाड़ दिया है। वरुण ने कहा, "सिनेमा अच्छा कर रहा है। अभी। दर्शकों को वह सिनेमा देखने का अधिकार है जो वे देखना चाहते हैं।

varun dhawan, वरुण धवन

हॉलीवुड फिल्में इतने सालों से काम कर रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे इसे पसंद कर रहे हैं और इसलिए, वे इसे देख रहे हैं। मुझे खुद केजीएफ 2 देखने में मजा आया। मैंने इसे देखकर बहुत अच्छा समय बिताया।

यह अभी सबसे बड़ी कमाई करने वालों में से एक है।" इसके अलावा वरुण धवन ने कहा कि, "उनके सिनेमा में भी 7-8 बड़ी फ्लॉप फिल्में हुई हैं। ऐसा इसलिए भी हुआ है क्योंकि पिछले ढाई साल में कुछ भी रिलीज नहीं हुआ।

मुझे लगता है कि एक अच्छी फिल्म आएगी। हिंदी फिल्म उद्योग में, हमारे पास बहुत अच्छा है, फिल्में आ रही हैं। हर फिल्म हिट नहीं हो सकती। दर्शक खराब फिल्म नहीं देखेंगे, चाहे वह अंग्रेजी हो, हिंदी हो या दक्षिण की फिल्म हो। वे नहीं देखेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X