अल्लू अर्जुन के सपोर्ट में उतरे वरुण धवन, बोले- कोई एक इंसान दोषी नहीं...

Varun Dhawan On Allu Arjun Arrested: साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले अल्लू अर्जुन की जब से गिरफ्तारी हुई है तब से साउथ से लेकर बॉलीवुड सिनेमा में काफी खलबली मच गई है। लेकिन अब इसी बीच वरुण धवन भी अल्लू अर्जुन के सपोर्ट में आ गए हैं और उन्होंने कहा है कि इसके लिए किसी भी एक इंसान को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।
दरअसल इस समय वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं और जल्दी ही यह फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। वह लगातार इस फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं और इसी बीच उन्होंने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बात भी की है।
वरुण धवन ने इस पर बात करते हुए कहा कि "सेफ्टी या फिर किसी भी चीज को सिर्फ एक्टर के ऊपर ही नहीं लिया जा सकता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि हमारे पास में और भी बहुत सारे लोग हैं। जो हादसा हुआ है वह बहुत दर्दनाक है और परिवार के साथ तो मेरी काफी सांत्वना भी है। लेकिन आप इसके लिए किसी भी एक इंसान को दोषी नहीं ठहरा सकते हो।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह पूरा मामला 4 दिसंबर का है और तब हैदराबाद में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग हुई थी। इस दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी और 39 वर्ष की एक महिला की जान भी चली गई थी। उनका बेटा गंभीर तौर पर जख्मी हो गया। बाद में महिला के परिवार ने मामला दर्ज करवाया और पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications