वरुण धवन के कई शानदार लुक्स वायरल, बुढ़ापे में ऐेसे आएंगे नजर
सुपरस्टार वरुण धवन इस समय फिल्म कुली नंबर 1 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो अलग लुक में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि सुपरस्टार वरुण धवन ने एक पोस्ट साझा किया है जो कि पसंद किया जा रहा है। बता दें कि वरुण धवन उन सितारों में से हैं जिनकी फिल्मों को लेकर आए दिन चर्चा होती रहती है। इस समय जो लुक वायरल हो रहा है वो किसी फिल्म से नहीं है।
बता दें कि वरुण धवन ने अपनी एक तस्वीर एडिट की है जिसमें वो जवान और बूढ़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बुढ़ापे में वरुण धवन किस तरह नजर आएंगे।

इस तस्वीर को खुद अभिनेता ने साझा किया है और लिखा है.. 'मेरी उम्र देखने के लिए राइट स्वाइप करिए।' वरुण धवन के ये लुक्स काफी पसंद किए जा रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म कुली नंबर 1 को लेकर चर्चा में है जो कि काफी जल्दी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान नजर आने वाली हैं जिनको काफी पसंद किया जा रहा है।
फिल्म के ट्रेलर के बाद लगातार गानें रिलीज किए जा रहे हैं जो कि धमाकेदार साबित हो रहे हैं। फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशित किया है और फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications