रमजान 2018: वरुण धवन ने जिम पार्टनर्स के साथ रखा पहला रोजा, Video वायरल
रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है और ऐसे में पूरी दुनिया में लोग रोजा रख रहे है। बॉलीवुड भी इस बात में पीछे नहीं है क्योंकि इस बार अभनेता वरुण धवन ने भी रोजा रखा है और सोशल मीडिया में इस बात की जानकारी भी दी है। बता दें कि फिल्म कलंक की शूटिंग में बिजी वरुण धवन ने हाल ही में रमजान के पहले दिन अपने जिन के पार्टनर्स के साथ रोजा रखा है और इस पाक महीने के लिए सभी को मुबारकबाद दी।
उनका कहना था कि वो अपने जिन के दोस्तों के साथ रोजा रख रहे है और उनके लिए आज वो नया जिम वर्काउट करना चाहते है। वरुण धवन ने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें वो बोलते हुए नजर आ रहे है जितने भी मुस्लिन भाई और बहन हैं या जिन्होने भी रोजा रखा है उनको रमजान की मुबारकबाद और अपने जिन के दोस्तों के साथ उन्होने भी रोजा रखा है।

इस तरह से वरुण ने भाईचारे का भी संदेश दिया है। वरुण धवन बॉलीवुड के चहेचे कालाकारों में से एक है और उनकी इसी अदा के कारण उनको लोग काफी ज्यादा पसंद करते है।
वरुण धवन काफी हद तक सलमान खान को फॉलो करते है और सर्वधर्म की इज्जत करते हैं। कलंक एक बड़ी फिल्म है जिसमे आलिया और वरुण के अलावा सुपरस्टार संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नजर आने वाली है।
जी हां ये फिल्म इसलिए और खास होने वाली है क्योंकि ये सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करते हुए नजर आने वाली है।
बता दें कि जब संजय और माधुरी साथ में फिल्में कर रहे थे तब इनके अफेयर की खबरें भी आई थी। इसका कारण है कि लोग इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है और फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे है।
फिलहाल वरुण धवन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त और काफी बेहतरीन बॉडी भी बना रहे है। वरुण धवन की दीवानगी का आलम ये है कि उनकी आज तक कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। इस फिल्म के लिए भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications