वरुण धवन की फिल्म रिलीज के बीच, भतीजी ने खिंचवा ली ऐसी फोटोज कि आंखे फाड़-फाड़कर देख रहे लोग!

Varun Dhawan Niece: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों, अपनी आने वाली फिल्म 'बवाल' को लेकर खबरों में हैं। वो हर जगह पर अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बीच वरुण धवन की भतीजी ने सुर्खियां बटोरने का काम कर दिया है।
वरुण धवन की भतीजी
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन काफी ज्यादा हॉट दिखती हैं और सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं और एक बार फिर से अंजिनी ने फैंस के दिलों को धड़काने का काम किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर लोगों का होश संभालना मुश्किल हो रहा है।
अंजिनी का बोल्ड लुक
अंजिनी ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वो ब्लैक कलर के जंपसूट में नजर आ रही हैं। अंजिनी का यह जंपसूट बैकलेस है और आगे से इस जंपसूट का नेक काफी ज्यादा डीप है और अंजिनी इस बोल्ड आउटफिट में काफी ज्यादा हॉट नजर आ रही हैं। उनका ये लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। अंजिनी धवन की हॉटनेस देखकर फैंस के दिलों पर खंजर चल गए हैं। लोग उन्हें जल्दी से जल्दी बॉलीवुड फिल्मों में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
कौन हैं अंजिनी धवन
बता दें कि अजिनी धवन ने अब तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है, लेकिन फिर भी लोग उनके दीवाने हुए पड़े हैं। आपको बताते चलें कि अंजिनी धवन, वरुण धवन के कजिन सिद्धार्थ धवन और राखी टंडन की बेटी हैं। अंजिनी का जन्म 4 अप्रैल 2000 को दिल्ली में हुआ था। उनका एक भाई करण धवन भी है। अंजिनी धवन एक फेमस स्टारकिड हैं और आए दिन अपने फैशन सेंस की वजह से खबरों में बनी रहती हैं। अंजिनी धवन को अक्सर इवेंट्स और पार्टीज में स्पॉट किया जाता है। इंस्टाग्राम पर भी अंजनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।


Click it and Unblock the Notifications











