जुग जुग जीयो का प्रमोशन शुरू: अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरूण धवन ने शेयर की अपनी Wedding Pics, लिखा एक ही कैप्शन

वरूण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर स्टारर धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म जुग जुग जीयो 24 जून को रिलीज़ हो रही है और अब फिल्म का प्रमोशन बड़े ही मज़ेदार तरीके से शुरू हो चुका है। अनिल कपूर, वरूण धवन और नीतू कपूर ने अपनी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं लेकिन तीनों के कैप्शन एक बात कॉमन थी।

अनिल कपूर, नीतू कपूर और वरूण धवन, तीनों ने ही अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए - शादी के बाद सब कुछ बदल जाता है। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर जी को याद करते हुए अपनी नई पारी की शुरूआत करने का उत्साह दिखाया।

varun-dhawan-neetu-kapoor-anil-kapoor-kickstart-jug-jugg-jeeyo-promotion-with-their-wedding-pics

वहीं अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - आपने एक बार अपना आशीर्वाद दिया था। अब एक बार और मेरे दूसरे परिवार को आपके आशीर्वाद की ज़रूरत है। वरूण धवन ने भी कुछ ऐसा ही कैप्शन, नताशा दलाल के साथ अपनी शादी की तस्वीर पर लिखा।

कियारा आडवाणी ने भी अपने माता पिता की शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - इनकी शादी में सबका आशीर्वाद मिला था। अब मुझे भी नया सफर शुरू करने के लिए सबका आशीर्वाद चाहिए क्योंकि मैंने सुना है शादी के बाद सब बदल जाता है। क्या सच्ची सब बदल जाता है?

शादी के बाद के बदलाव

शादी के बाद के बदलाव

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मेंफिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर, पति - पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं वरूण धवन और कियारा आडवाणी उनके बेटे - बहू की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म एक प्यारे से परिवार की कहानी है जो घर में बेटे की शादी के बाद होने वाले बदलाव पर फोकस करेगा।

अनिल कपूर का पापा अवतार

अनिल कपूर का पापा अवतार

गौरतलब है कि अनिल कपूर अपने कूल पंजाबी पापा की इमेज, ज़ोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में दिखा चुके हैं। रणवीर सिंह के पापा बनने के बाद अब वो वरूण धवन के पापा बनने जा रहे हैं। अनिल कपूर हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म थार में दिखाई दिए हैं जहां उनके काम की खूब तारीफ की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्दी ही अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ के साथ परदे पर वापस लौट सकते हैं।

नई इनिंग्स के लिए तैयार नीतू कपूर

नई इनिंग्स के लिए तैयार नीतू कपूर

वहीं नीतू कपूर, लंबे समय बाद परदे पर वापसी करने जा रही हैं। नीतू कपूर ने शादी के बाद फिल्में छोड़ दीं थीं और उन्होंने वापसी की थी तो केवल ऋषि कपूर के ही साथ। नीतू कपूर, ऋषि कपूर के साथ दो दूनी चार में बेहद प्रभावशाली तरीके से वापसी कर चुकी हैं लेकिन उन्हें परदे पर कम ही देखा गया है। ऐसे में उन्हें परदे पर शानदार तरीके से वापसी करते देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं।

साथ में पसंद की गई जोड़ी

साथ में पसंद की गई जोड़ी

वरूण धवन और कियारा आडवाणी इससे पहले धर्मा प्रोडक्शन्स की ही फिल्म कलंक में दिखाई दे चुके हैं। इस फिल्म में दोनों ही बाकी सब फर्स्ट क्लास है गाने के साथ दर्शकों के दिल पर छा गए थे। जुग जुग जियो से पहले, वरूण धवन और कियारा आडवाणी शशांक खेतान की फिल्म मिस्टर लेेले में नज़र आने वाले थे। फिल्म की रिलीज़ डेट 1 जनवरी 2021 तय की गई थी। लेकिन फिर डेट्स की दिक्कतों के दोनों ने ये फिल्म छोड़ दी।

धर्मा प्रोडक्शन्स की चहेती हैं कियारा

धर्मा प्रोडक्शन्स की चहेती हैं कियारा

गौरतलब है कि कियारा आडवाणी इस समय धर्मा प्रोडक्शन्स की चहेती बन चुकी हैं। सबसे पहले वो नज़र आई थीं करण जौहर की लस्ट स्टोरीज़ में। इसके बाद वो नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म गिल्टी में दिखाई दीं। और फिर उन्होंने दिलजीत दोसान्ज्ह के अपोज़िट गुड न्यूज़ की चुलबुली पंजाबी वाईफ बनकर फैन्स का दिल जीता। इन सब फिल्मों को एक तरफ रखते हुए कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेरशाह में फैन्स का दिल जीत लिया। डिंपल का उनका किरदार फैन्स के दिल को छू गया।

दिलचस्प है फिल्म की स्टारकास्ट

दिलचस्प है फिल्म की स्टारकास्ट

जुग जुग जियो के साथ मशहूर डिजिटल स्टार प्राजक्ता कोली भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि फिल्म में प्राजक्ता का रोल क्या और कितना है, ये फिलहाल पता नहीं। तस्वीरों से ये साफ है कि प्राजक्ता फिल्म में वरूण धवन की बहन के किरदार में दिखाई देंगी। प्राजक्ता के अलावा फिल्म में मनीष पॉल भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

ओटीटी स्टार वरूण सूद

ओटीटी स्टार वरूण सूद

प्राजक्ता के अलावा, इस फिल्म में एक और ओटीटी स्टार हैं। इस फिल्म के साथ कैमियो करने जा रहे हैं रियलिटी और ओटीटी स्टार वरूण सूद। वरूण सूद को रोडीज़, खतरों के खिलाड़ी और स्पिल्ट्ज़विला जैसे रियलिटी शो के लिए जाना जाता है। फिल्म के साथ वरूण सूद अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

24 जून को जुग जुग जीयो

24 जून को जुग जुग जीयो

गौरतलब है कि काफी समय बाद धर्मा प्रोडक्शन्स एक पूरे परिवार की कहानी लेकर आ रहा है। फिल्म 24 जून को रिलीज़ हो रही है। फिल्म के कुछ Stillsh पहले ही जारी किए जा चुके हैं और अब इंतज़ार है एक शानदार पोस्टर का जिसके साथ ही इस फिल्म का प्रमोशन भी शुरू हो जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X