'जुग जुग जियो' स्टारकास्ट वरुण धवन, नीतू कपूर, अनिल कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव- रोकी गई फिल्म
कुछ ही दिनों पहले फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग शुरु की गई थी। फिल्म में वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं राज मेहता। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक समेत चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही टीम के कुछ मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है।
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और राज मेहता कोविड- 19 की चपेट में आ गए हैं। जबकि कियारा से जुड़ी फिलहाल कोई खबर नहीं आई है।

फिल्म की शूटिंग अब रोक दी गई है। उम्मीद है कि इस बारे में जल्द ही फिल्म की टीम की ओर से आधिकारिक घोषणा की जाएगी। खास बात है कि फिल्म की शूटिंग पर जाने से पहले ही पूरी टीम ने कोरोना टेस्ट करवाया था। यहां तक की नीतू कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जहां वो टेस्ट करवाती नजर आ रही थीं। लेकिन चंद दिनों बाद ही वह इसकी चपेट में आ गईं।
गौरतलब है कि राज मेहता की फिल्म में नीतू कपूर वरूण धवन की मां के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म एक हल्की फुल्की कॉमेडी है और फिल्म में नीतू कपूर के साथ वरूण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और प्राजक्ता कोली भी दिखाई देंगी।
हाल ही में हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने गए अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। उन्हें वहीं आइसोलेशन में रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications












