..................... वरूण धवन - नताशा दलाल की शादी के जोड़े से लेकर कार्ड तक, सारी डीटेल्स | Varun Dhawan Natasha Dalal wedding outfits, guest list, date and other details - Hindi Filmibeat

वरूण धवन की दुलहनिया का घाघरा होगा इतना स्पेशल, 22 - 25 जनवरी को शादी की रस्में

वरूण धवन और नताशा दलाल आखिरकार 25 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन शादी की सारी रस्में 22 जनवरी से ही शुरू हो जाएंगी। खबर है कि वरूण धवन और नताशा दलाल का पूरा परिवार, 21 तारीख को ही अलीबाग पहुंच जाएगा और 5 दिन शादी की रस्मों की धूमधाम रहेगी।

वरूण और उनकी दुलहनिया के शादी के जोड़े की बात करें तो टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नताशा दलाल ने अपनी शादी का लहंगा खुद डिज़ाइन किया है। नताशा, पेशे से एक फैशन डिज़ाइनर हैं।

varun-dhawan-natasha-dalal-wedding-outfits-guest-list-date-and-other-details

शादी में वरूण और नताशा के परिवार के अलावा, 25 मेहमान शामिल होंगे और ये एक बेहद ही निजी समारोह होगा। पूरा परिवार, पंजाबी रीति रिवाज़ों के साथ, नताशा को मिसेज़ वरूण धवन बनाने के लिए तैयार है। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की गेस्ट लिस्ट तैयार है और सबको ई-वाइट भेजे जा चुके हैं।

गौरतलब है कि वरूण धवन ने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि कुली नं. 1 की रिलीज़ के बाद उनका ज़िंदगी में सेटल होने का प्लान था। और अब इस प्लान को पूरा करने का समय आ चुका है।

थाईलैंड में हुई थी बुकिंग

थाईलैंड में हुई थी बुकिंग

गौरतलब है कि वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें, 2020 की शुरूआत से ही आना शुरू हो चुकी थीं। खबर थी कि मार्च में दोनों थाईलैंड में शादी के बंधन में बंधने वाले थे। वहां का मैरियट भी बुक हो चुका था लेकिन कोरोना वायरस के चलते सब कुछ ठप रह गया।

गोवा में हुआ इंतज़ाम

गोवा में हुआ इंतज़ाम

इसके बाद खबर आई कि शादी का वेन्यू शिफ्ट होकर थाईलैंड से गोवा किया जा चुका है। ये शादी मई में होनी थी। कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियों और वरूण - नताशा के दोस्तों को कुछ डेट्स भी बता दी गई थीं जिन पर उन्हें इस शादी में शामिल होने के लिए खुद को फ्री रखना था।

मिसेज़ धवन का होना था स्वागत

मिसेज़ धवन का होना था स्वागत

माना जा रहा था कि 1 मई को कुली नं. 1 की रिलीज़ के बाद वरूण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यानि कि फिल्म की सफलता, वरूण धवन, मिसेज़ वरूण धवन के साथ मनाने वाले थे। लेकिन कोरोना लॉकडाउन में देश के हालात बदल गए और सबकी ज़िंदगी मानो रूक सी गई।

साथ ही उड़ी अफवाहें

साथ ही उड़ी अफवाहें

इसके साथ ही खबरें ये भी थीं कि अब वरूण शादी को आगे टालना चाहते हैं और अपने करियर पर पूरा फोकस करना चाहते हैं क्योंकि उनकी पिछली दो फिल्में कलंक और स्ट्रीट डांसर 3d बुरी तरह फ्लॉप हुई थीं जिसके बाद वरूण अपने करियर को लेकर काफी चिंतित थे।

अफवाहों को किया किनारे

अफवाहों को किया किनारे

अब वरूण धवन, सारी अफवाहों को किनारे कर नताशा के साथ सात फेरे लेने को तैयार हो चुके हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने करीना कपूर के शो What Women Want में नताशा के साथ शादी और बच्चों के बारे में खुलकर पहली बार बात की थी।

हो चुकी है सगाई

हो चुकी है सगाई

दिलचस्प है कि वरूण धवन और नताशा दलाल की सगाई की खबरें नवंबर 2019 से ही आ रही हैं। माना जा रहा है कि नवंबर 2019 में नताशा और वरूण ने परिवार के बीच में एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा लिया था।

यूं किया था 2020 का स्वागत

यूं किया था 2020 का स्वागत

इसके बाद वरूण धवन और नताशा दलाल ने 2020 का स्वागत कुछ इस अंदाज़ में एक साथ किया था। दोनों की हॉलीडे ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। खासतौर से इसलिए क्योंकि इस हॉलीडे पर उन्हें साथ मिला था सैफ अली खान - करीना कपूर खान और विराट कोहली - अनुष्का शर्मा का।

करवा चौथ की तस्वीरें

करवा चौथ की तस्वीरें

2020 में नताशा दलाल, वरूण धवन की मम्मी लाली धवन के साथ अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर की मशहूर करवा चौथ की पूजा का हिस्सा बनीं। नताशा की करवा चौथ तस्वीरें देख फैन्स ने ये तय मान लिया था कि जल्दी ही वरूण धवन अपनी दुलहनिया घर लाने वाले हैं।

सगाई की पुष्टि

सगाई की पुष्टि

वरूण धवन और नताशा दलाल की सगाई की पुष्टि भी करीना कपूर खान ने ही अपने शो में की जब उन्होंने नताशा को वरूण की मंगेतर बुलाया और वरूण ने भी इस बात पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

शादी मुबारक

शादी मुबारक

हर सेलिब्रिटी शादी की तरह, वरूण और उनकी दुलहनिया की तस्वीरों का फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। अब तो बस फैन्स भी वरूण धवन को शादी मुबारक कहने का इंतज़ार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X