हनीमून पर तुर्की जाने वाले हैं वरुण धवन और नताशा दलाल? दुनिया का सबसे मंहगा होटल- डिटेल जान चौंक जाएंगे
डेविड धवन के लाडले वरुण धवन की शादी हो चुकी है। खुद ऑफिशियल पोस्ट डालते हुए उन्होंने बताया कि वह नताशा दलाल के साथ 7 जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं। नताशा और वरुण धवन की शादी की फोटोज तो सोशल मीडिया पर छाई ही है साथ ही दोनों के हनीमून डिटेल्स को जानने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटिड हैं। अब बताया जा रहा है कि वरुण धवन और नताशा दलाल का हनीमून काफी रॉयल होने जा रहा है।
24 जनवरी को वरुण धवन ने नताशा संग शादी की। अलीबाग के द मेंशन हाउस में दोनों ने शाही शादी की जिसमें बॉलीवुड की हस्तियां भी नजर आईं। अब सभी की नजरें दोनों के रिसेप्शन पर है। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को होने वाला रिसेप्शन कैंसिल हो गया है और अब नई डेट पर रिसेप्शन रखा जाएगा।
अब वरुण नताशा के हनीमून को लेकर डिटेल्स सामने आई हैं। पहले कहा जा रहा था कि वरुण धवन को अपने काम पर जुटना है और उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। इसीलिए वह हनीमून मनाने नहीं जाएंगे। लेकिन अब रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों तुर्की में हनीमून मनाने जाने वाले हैं।
वेडिंगसूत्रा की रिपोर्ट की मानें तो, तुर्की की खूबसूरत वादियों पर दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करने वाले हैं। यहां दोनों रॉयल व लग्जरी हनीमून पर साथ में समय बिताएंगे।

वरुण नताशा का रॉयल हनीमून
खबरों के अनुसार, वरुण नताशा तुर्की के सिरागन पैलेस के फाइव स्टार होटल में रोकने वाले हैं। ये दुनिया का सबसे मंहगा और खूबसूरत होटलों में से एक है।

वरुण नताशा जिस होटल में रोकेंगे, काफी आलीशान है
बताया जा रहा है कि ये होटल बहुत ही शानदार और आलीशान है जहां, हर तरह की लग्जरी सुविधाएं हैं। इस इंस्ताबुल में स्थित होटल को हमेशा ही लग्जरी और मंहगे होने की वजह से जाना जाता है।

लग्जरी रिसॉर्ट
बताया तोजा रहा है कि एक कमरे की कीमत हजारों रूपये बैठती है। ये दुनिया में लग्जुरियस रिसोर्ट में शुमार है। वरुण नताशा संग यहां अपना हनीमून मनाने वाले हैं।

कब जाएंगे हनीमून पर वरुण धवन और नताशा
अभी ये सामने नहीं आया है कि वरुण और नताशा हनीमून के लिए कब रवाना हो रहे हैं।लेकिन बताया जा रहा है कि वह रिसेप्शन के बाद रवाना हो जाएंगे।

नताशा और वरुण धवन की लव स्टोरी
नताशा और वरुण धवन का साथ सालों से हैं, दोनों स्कूल दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती की वजह से वरुण नताशा के परिवारों के बीच भी अच्छा बॉन्ड हैं। दोनों की मुलाकात एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में हुई। इसके बाद दोनों ने बातें करना लगातार मिलना जुलना शुरू कर दिया। पहले तो वरुण ने अपने रिलेशनशिप को सालों तक छिपाया लेकिन नताशा के बर्थडे पर उन्होंने अपनी लवस्टोरी को बयां कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











