वरुण धवन और नताशा दलाल की पुरानी फोटो हुई वायरल, तब और अब में कितना बदल गया लुक- पहचानना मुश्किल
एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इंटरनेट पर नताशा और वरुण धवन की शादी की फोटो खूब वायरल हो रही है। इन फोटोज में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। वरुण ने गुपचुप नताशा से परिवार और दोस्तों के बीच अलीबाग के एक रिसॉर्ट में शादी की। इस बीच सोशल मीडिया पर वरुण धवन और नताशा दलाल की पुरानी फोटो भी वायरल हुई। सोशल मीडिया पर जमकर इन फोटोज को पसंद किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वरुण और नताशा की ये फोटो कई साल पुरानी है। शायद उस दौरान दोनों स्कूल या कॉलेज में होते होंगे। वरुण के लुक को देख ये कहा जा सकता है कि उन्होंने उस दौरान बॉलीवुड में डेब्यू भी नहीं किया होगा। इस फोटो में दोनों को पहचानना मुश्किल हो रहा है। खैर दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है।

24 जनवरी को वरुण धवन ने नताशा संग शादी की। अलीबाग के द मेंशन हाउस में वरुण की शादी हुई। इस शाही शादी में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा से लेकर कई सेलेब्स पहुंचे। कोरोना के चलते कम लोगों को ही इनवाइट किया गया। अब सभी की नजरें 2 फरवरी को वरुण नताशा की शादी का रिसेप्शन पर है।

वरुण धवन की हल्दी
वरुण धवन ने हाल में ही अपनी हल्दी रस्म से जुड़ी फोटो भी शेयर की। इन फोटोज में उनकी फैमिली और दोस्त नजर आए।

वरुण धवन का हनीमून
बताया जा रहा है कि वरुण धवन और नताशा हनीमून के लिए तुर्की जा सकते हैं। उनका हनीमून बहुत ही रॉयल होगा।

शादी की फोटोज हुईं वायरल
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की कई फोटोज जमकर वायरल हुईं। वरुण ने खुद इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर की और बताया कि दोनों की ये जिंदगी अब ऑफिशियली जिंदगी भर के लिए साथ हो गई।


Click it and Unblock the Notifications