..................... 26 जनवरी को रिसेप्शन के बाद इस्तानबुल में हनीमून मनाएंगे वरूण - नताशा | Varun Dhawan Natasha Dalal's Istanbul honeymoon after their wedding reception on 26 - Hindi Filmibeat

वरूण धवन और नताशा दलाल का ग्रांड रिसेप्शन 26 को और फिर इसतान्बुल में हनीमून

वरूण धवन और नताशा दलाल, 24 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन इस शादी में केवल 50 लोग ही शामिल हो पाएंगे। ऐसे में वरूण के दोस्त, नताशा के दोस्त, वरूण धवन के भाई रोहित के दोस्त, उनकी भाभी के दोस्त, डेविड धवन के दोस्त, वरूण की मां लाली धवन के दोस्त, ये सारे लोग आमंत्रित हैं 26 जनवरी को।

जी हां, अलीबाग में 24 को सात फेरे लेने के बाद 26 जनवरी को वरूण धवन मुंबई में एक बेहद ग्रांड रिसेप्शन देने वाले हैं। और इस रिसेप्शन के बाद वरूण धवन और नताशा दलाल ने अपने हनीमून की प्लानिंग भी कर ली है।

varun-dhawan-natasha-dalal-s-istanbul-honeymoon-after-their-wedding-reception-on-26

रिपोर्ट्स की मानें तो वरूण और नताशा हनीमून के लिए तुर्की के इस्तानबुल जाएंगे। वहां दोनों Ciragan Palace, Kempinski में ठहरेंगे। ये होटल, दुनिया के सबसे आलीशान और महंगे होटलों में से एक है।

हालांकि पहले खबरें आ रही थीं कि शादी के तुरंत बाद ही वरूण धवन, दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के लिए भेड़िया की शूटिंग शुरू कर देंगे जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं अमर कौशिक। अब देखते हैं क्या पहले होता है, फिल्म या हनीमून।

नो मोबाईल पॉलिसी

नो मोबाईल पॉलिसी

वरूण धवन ने साफ किया है कि मेहमान और स्टाफ कोई भी मोबाईल इस्तेमाल नहीं करेगा क्योंकि वो नहीं चाहते कि शादी की तस्वीरें कहीं भी लीक हों।

बन चुका है किला

बन चुका है किला

वरूण की शादी का वेन्यू मैंशन हाउस इस समय पूरी तरह से किले में तब्दील हो चुका है। चारों ओर लंबी और ऊंची दीवारें और फ्लेक्स लग चुके हैं जिससे कि कोई दूर से भी लेन्स के ज़रिए फोटो ना ले पाए।

नताशा नहीं चाहती लीक तस्वीरें

नताशा नहीं चाहती लीक तस्वीरें

दरअसल, नताशा दलाल नहीं चाहती हैं कि उनकी और वरूण की शादी की तस्वीरें मीडिया में लीक हों। इसलिए ये सारे इंतज़ाम किए गए हैं।

कोरोना के नियम

कोरोना के नियम

कोरोना के नियम के चलते, शादी में केवल 50 मेहमान आ सकते हैं। इसलिए डेविन धवन आखिरी तक गेस्ट लिस्ट से ही जूझते रह गए हैं कि किसे खुश करें और किसे नाराज़।

मनीष मल्होत्रा करेंगे तैयार

मनीष मल्होत्रा करेंगे तैयार

खबरें हैं कि शादी के दिन वरूण और नताशा को खुद मनीष मल्होत्रा तैयार करेंगे। शुक्रवार को मनीष भी वरूण के परिवार के साथ अलीबाग जाते हुए दिखाई दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X