शादी छोड़िए नताशा दलाल संग वरुण धवन की बेबी प्लानिंग, दोनों का खुल्लम खुल्ला प्यार वायरल
एक्टर वरुण धवन आज अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वरुण धवन ने नताशा दलाल संग रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। दोनों का यूं खुल्लम खुल्ला प्यार का इज़हार करना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों पर फैंस ने भी खूब रूचि दिखाई और जमकर कमेंट्स किए। कूल चार्मिंग वरुण धवन लंबे समय से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं।
नताशा दलाल आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर बॉयफ्रेंड वरुण धवन ने अनदेखी तस्वीर शेयर की। ये तस्वीरें दोनों के किसी वेकेशन से जुड़ी हैं। दोनों ही शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में नताशा अपने डॉगी के साथ हैं। वरुण ने इन तस्वीरों पर मजेदार कैप्शन भी लिखा।
लेकिन इससे भी ज्यादा मजेदार फैन का सवाल और वरुण धवन का रिप्लाई था। एक फैन ने वरुण धवन से शादी पर नहीं बल्कि बच्चों पर सवाल किया। जिस पर वरुण ने बड़े प्यार से जवाब दिया। ये रिप्लाई खूब इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











