तो आदित्य नहीं वरूण लगते हैं श्रद्धा को सबसे टैलेंटड
वरूण धवन और श्रद्धा बचपन के दोस्त हैं। श्रद्धा ने कहा कि हम दोनों साथ बड़े हुए हैं इसलिए हम एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमें एक-दूसरे की ताकत और कमजोरियां पता है। वरूण बहुत अच्छे हैं और गंभीर अभिनेता हैं, अपने काम को बहुत ही सीरयसली लेने वाले वरूण बहुत अच्छा डांस भी करते हैं। इसलिए मुझे अब उनके साथ काम करने में थोड़ी टेंशन भी हो रही है, लेकिन मुझे आशा है कि मेरी और वरूण की ऑनस्क्रीन कमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आने वाली है।
मालूम हो कि बचपन के साथी वरूण-श्रद्दा एबीसीडी के सीक्वल में साथ काम कर रहे हैं। श्रद्धा फिल्म में प्रोफेशनल डांसर की भूमिका का रोल कर रही हैं। गौरतलब है कि नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा ने पिछले वर्ष प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म 'एबीसीडी' का निर्देशन किया था। 'एबीसीडी' भारत की पहली थ्रीडी डांस फिल्म थी।
श्रद्धा ने कहा कि मैं वरूण से अच्छी डांसर नहीं हूं लेकिन मुझे उनके साथ कदम से कदम मिलाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी और यह बात मैं जानती हूं। उम्मीद है कि मैं इस कोशिश में खरी उतरूंगी।


Click it and Unblock the Notifications












