Chogada challenge: गुजराती गाने पर मराठी डांस, वरुण धवन ने पूरा किया चोगाड़ा चैलेंज
आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की फिल्म लवयात्री रिलीज होने के लिए दहलीज पर खड़ी है। बता दें कि सलमान खान प्रोडक्शन की ये फिल्म काफी ज्यादा विवादों में घिरे रहने के बाद कल 5 अक्टूबर को रिलीज कर दी जाएगी। बता दें कि इस फिल्म के गाने चोगाड़ा को लेकर एक चैलेंज शुरु किया गया था जो कि कई स्टार्स ने पूरा कर दिया है। बता दें कि अब इसको अभिनेता वरुण धवन ने पूरा किया है और वो भी काफी ज्यादा अनोखे अंदाज में है।
इस गाने की बात करें तो ये एक गुजराती प्रष्ठभूमि पर तैयार गाना है लेकिन इस गाने में वरुण धवन अपने एक साथी के साथ मराठी डांस करते हुए नजर आ रहें है।

बता दें कि हाल ही में इसको अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कुछ बच्चों के साथ पूरा किया था और वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। इसके अलावा इस चैलेंज को कई और स्टार्स पूरा कर चुकें है जिसमें रीतेश देशमुख और बॉबी देओल भी शामिल है।
बता दें कि फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इसके नाम को लेकर काफी बवाल हुआ था फिर नाम बदलना पड़ा था। फिलहाल फिल्म रिलीज होने वाली है और देखना ये है कि आयुष शर्मा और वरीना हुसैन का डेब्यू कैसा रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











