लॉकडाउन में वरुण धवन को आई जुहू बीच की याद- बोले 'इसके पानी को हाथ भी नहीं लगा सकता'
लॉकडाउन और कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड सितारे घर पर हैं और कई तरह के पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि अब इतना ज्यादा बोर हो चुके हैं कि उनको अलग अलग जगहों की याद सताने लगी हैं। हम बात करें रहे हैं सुपरस्टार वरुण धवन की जो कि हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और उन्होने बताया है कि उनको जुहू बीच की याद सता रही है। सोशल मीडिया पर अपनी इच्छा जाहिर करने वाले धवन लगातार वायरल हो रहे हैं।
उन्होने ये पोस्ट लिखा है जिसके बैकग्राउंड में गीत 'हम होंगे कामयाब' बज रहा है। वरुण ने इसके साथ इमोशनल नोट लिखा है, वो लिखते हैं.. मां प्रकृति इस समय चल रहीं परिस्थितियों को पूरी तरह से सही कर देगी।

वीडियो पोस्ट करते हुए वो लिखते हैं.. "जुहू बीच। मेरा बचपन यहीं पर बीता है और यहीं पर खेलते खेलते मैं इतना बड़ा हुआ हूं लेकिन आज हम बाहर जाकर इसके पानी को छू भी नहीं सकते। मुझे पूरा यकीन है कि पृकृति मां इस परिस्थिति को ठीक कर देगी।"
उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसको लगातार शेयर कर रहे हैं। बता दें कि वरुण धवन लॉकडाउन के पहले फिल्म कुली नंबर 1 रीमेक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। गौरतलब है कि वरुण धवन इस समय अपने आसपास चीजों और फिल्मों के मिस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications