लोकसभा की जगह राज्यसभा बोल फंस गए वरुण..ट्विटर ने भी उड़ाया मजाक
वरुण धवन लोकसभा की जगह राज्यसभा बोल फंस गए। पढ़िए क्या है पूरा माजरा।
बस एक गलती हो जाए ट्विटर किसी को नहीं छोड़ता और बार इसका शिकार हुए वरुण धवन। वरुण धवन जयपुर से खासकर बीएमसी इलेक्शन का वोट डालने के लिए पहुंचे लेकिन वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं होने की वजह से वो पहुंच नहीं पाए और काफी दुखी भी हुए।
वरुण धवन खासकर जब मतदान कक्ष से बाहर निकले एक टीवी को बाइट देने के दौरान उन्होंने एक गलती कर दी। वरुण धवन ने कहा कि उन्हें दुख है कि वो वोट नहीं डाल पाए। वो 2014 में हुए राज्यसभा चुनाव में भी वोट डालने पहुंचे थे।

गलती से ही सही लेकिन वरुण धवन ने 2014 लोकसभा को 2014 राज्यसभा क्या बोला ट्विटर उनकी तुलना आलिया भट्ट से करने लगा। एक लोगों यूजर्स को जवाब देते हुए वरुण धवन ने कहा भी कि गलती से हो गई ऐसा नहीं कि उन्हें पता नहीं कि लोकसभा और राज्यसभा के चुनाव में क्या अंतर होता है।
वरुण धवन को एक यूजर ने कहा कि मैं अभी आपकी बाइट देख रहा हूं जिसमें आपने लोकसभा को राज्यसभा कहा इसपर वरुण धवन ने कहा कि हां मैं जानता हूं गलती से ऐसा हो गया।


Click it and Unblock the Notifications