उफ्फ..वरुण धवन की एक ही गलती बार-बार..वो भी व्याकरण में!
वरूण धवन ने एक बार फिर लिखने में गलतियां की हैं, जानिए क्या लिखा उन्होंने।
बॉलीवुड स्टार्स अगर सोशल मीडिया पर हैं तो उन्हें वाकई सोच समझ कर लिखना चाहिए वरना एक गलती उनके पूरे इमेज को बदल देती है। अक्सर वो करते भी हैं लेकिन कभी कभी गलतियां हो ही जाती है। बस एक वरूण धवन हैं जो गलतियां करते हैं और एक के बाद गलतियां करते ही जाते हैं।
[ रिलीज से पहले बाहुबली 2 का सरप्राइज..इंतजार करना होगा और भी मुश्किल]
दरअसल वरूण धवन पहले भी ट्विटर पर पोस्ट करने के दौरान कई गलतियां कर चुके हैं।खासकर You're को अक्सर ही Your लिखते हैं। इसके लिए कई बार वो खबरों में भी रह चुके हैं। लेकिन एक बार फिर वरूण धवन गलती करने से नहीं चुके। जी हां इस बार फिर उन्होंने में Were को Where को लिखा।
हालांकि उन्हें जैसे ही अपनी गलती का पता चला उसे ठीक कर दिया।

वरुण धवन अब जानबुझ कर ऐसी गलतियां करते हैं या फिर बस टाइप करने में कर देते हैं ये तो वही जानें लेकिन फैन्स को जरूर उनका मजाकर उड़ाने का मौका मिल जाता है।
वरूण धवन फिलहाल जुड़वा 2 की शूटिंंग में जी जान से लगे हुए हैं। वो लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications