वरूण भी बनेंगे सीरियल kisser, बड़ी उम्र की एक्ट्रेस को किया 'स्मूच'
अपनी आगामी फिल्म 'बदलापुर' में अपनी चॉक्लेटी छवि को बदलने के लिए वरूण काफी मशक्कत कर रहे हैं। इस फिल्म में वरूण के लुक में भी काफी बदलाव किया गया है। बढ़े बाल, बढ़ी दाढ़ी के साथ साथ हम सब पहली बार मूछों वाले वरूण को देखेंगे। लेकिन इतना ही नहीं, बल्कि इस फिल्म में वरूण में काफी इंटीमेट सीन्स भी दिए हैं।

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म बदलापुर में वरूण धवन के साथ यमी गौतम, दिव्या दत्ता, नवाजुद्दीन सिद्दकी और हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि फिल्म में वरूण यमी के साथ नहीं बल्कि दिव्या दत्ता के साथ किसिंग सीन करते दिखेंगे।
आपको बता दें, वरूण दिव्या दत्ता के साथ लिप लॉक करने में थोड़े असहज भी थे, लेकिन डाइरेक्टर ने उन्हें कंफर्टेबल किया। वहीं दिव्या को भी खुद से उम्र में इतने छोटे एक्टर के साथ स्मूच करने में काफी असहजता हो रही थी। लिहाजा, इस सीन के लिए दोनों ने 4 रीटेक दिए। फिल्म बदलापुर में दिव्या काफी महत्वपूर्ण रोल में हैं।
सैफ अली खान के Illuminati Films के बैनर तले बनने वाली फिल्म बदलापुर एक एक्शन-थ्रिलर है। यह फिल्म 20 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में आ जाएगी। वरूण की नए लुक के बाद जाहिर है उनके फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे होगें। वैसे, अब लगता है कि वरूण भी बॉलीवुड के सीरियल किसर वाली लिस्ट में शामिल होने वाले हैं। क्योंकि अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर' छोड़कर, बाकी दो में उन्होंने जमकर किसिंग सीन दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











