..................... Varun Dhawan lifts gigi hadid badly during performance varun dhawan makes gigi hadid uncomfortable brutally troll - Hindi Filmibeat

मस्ती में ओवर एक्साइटेड वरुण धवन ने Gigi Hadid के साथ की ऐसी हरकत, परेशान हुई हसीना मच गया बवाल

varun dhawan gigi hadid

Varun Dhawan Lifts Gigi Hadid: इन दिनों देश भर में NMACC की धूम हैं। दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम के बाद इस इवेंट से तमाम तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। इस इवेंट में जहां देश विदेश के तमाम बड़े सितारे एक से बढ़कर एक खास अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंचे रहे हैं और परफॉर्मेंस दे रहे हैं तो वहीं उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब वरुण धवन का एक वीडियो सामने आया है जो कि वायरल हो रहा है और इस वीडियो के कारण वरुण धवन को ट्रोलिंग का सामना भा करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर एक के बाद एक परफॉर्मेंस के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें शाहरुख खान के झूमे जो पठान पर डांस के बाद वरुण धवन का एक वीडियो देखने को मिला है, जिसमें वह हॉलीवुड सुपरमॉडल गिगी हदीद को गोद में उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर फैंस अपना गुस्सा भी जाहिर करते दिख रहे हैं।

इवेंट के दूसरे दिन रणवीर सिंह और वरुण धवन ने शानदार परफॉर्मेंस दिया, जिसमें से एक में शाहरुख खान उनके साथ झूमे जो पठान पर डांस करते हुए दिखे। वीडियो में अमेरिकी सुपरमॉडल गिगी हदीद को स्टेज पर लाते ही गोद में उठाते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं वह उन्हें घुमाते हुए और स्टेज से जाने से पहले उनके गाल पर किस भी करते हुए दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर करते दिख रहे हैं।

वीडियो देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है. एक ने लिखा, यह जरुरी नहीं था। दूसरे ने लिखा, जैसे वह स्टेज से भागी देखकर लगता है कि वह भारत कभी नहीं आएंगी। तीसरे यूजर ने लिखा, वह बहुत असहज महसूस कर रही हैं।

Read more about: varun dhawan gigi hadid bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X