CONFIRM: वरूण धवन की हाफ गर्लफ्रेंड हैं कृति सैनन!
[बॉलीवुड समाचार] चेतन भगत की नच बलिए 7 के जज कैसे हैं इस पर बहस बाद में करेंगे। चेतन भगत की नई किताब हाफ गर्लफ्रेंड के राइट्स एकता कपूर ने खरीद लिए हैं और खबर है कि फिल्म के लिए वरूण धवन और कृति सैनन को फाइनल भी कर लिया गया है। चेतन भगत पहले एक लेखक हैं और उनकी किताबें बॉलीवुड की कमाई का काफी अच्छा ज़रिया हैं।
एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले हाफ गर्लफ्रेंड बनाने की प्लानिंग कर रही हैं। फिल्म में वरूण धवन और हीरोपंती स्टार कृति सैनन होंगी और फिलहाल फिल्म पर काम काफी तेज़ी से शुरू होने वाला है। वरूण और कृति अभी रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में बिज़ी हैं।
ON SETS:दिलवाले की शूटिंग हुई या केवल SELFIE ही लेते रह गए!
गपशप गली की मानें तो एकता कपूर को इस फिल्म के लिए कृति सैनन परफेक्ट लगीं जबकि बाकी लोग फिल्म में आलिया भट्ट का नाम सुझा रहे थे। वहीं चेतन भगत की किताब 2 स्टेट्स में आलिया भट्ट ने ही काम किया था। उनकी बाकी किताबों पर काई पो छे, हेलो और 3 इडियट्स बन चुकी है।
Nach Baliye हफ्ता: ये सात ड्रामे किसी भी सीरियल को फेल कर देंगे!


Click it and Unblock the Notifications


