Bhediya Trailer: डरावने टीज़र के बाद वरूण धवन - कृति सैनन की फिल्म का ट्रेलर इसलिए होगा 19 अक्टूबर को रिलीज़

varun-dhawan-s-bhediya-trailer-to-release-on-his-10th-work-anniversary-know-details

वरूण धवन और कृति सैनन [Varun Dhawan - Kriti Sanon] स्टारर Bhediya Teaser रिलीज़ हो चुका है। और अब दिनेश विजान की इस हॉरर फिल्म के ट्रेलर के बारे में भी जानकारी बाहर आ चुकी है। साथ ही ये भी सामने आ चुका है कि फिल्म के ट्रेलर को 19 अक्टूबर को रिलीज़ करने का प्लान बनाया जा रहा है और इसका कारण खास है।

दरअसल, 19 अक्टूबर को वरूण धवन की Work Anniversary है। वो भी 10वीं। यानि कि 19 अक्टूबर को वरूण धवन, एक एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लेंगे। वरूण धवन ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया था जो 19 अक्टूबर 2012 को रिलीज़ हुई थी।

इस फिल्म के रिलीज़ होते ही वरूण धवन को स्टारडम मिल गई थी और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। स्टूडेंट ऑफ द ईयर ना केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट थी बल्कि इसके बाद भी वरूण धवन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाती रहीं। अपने करियर के शुरूआती 8 सालों में वरूण धवन की एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई थी।

वरूण के करियर की पहली फ्लॉप फिल्म थी कलंक जिसके फ्लॉप होने का अंदाज़ा धर्मा प्रोडक्शन्स को बिल्कुल भी नहीं था। इस फिल्म का फ्लॉप होना वरूण धवन के करियर की बहुत बड़ा झटका था। कलंक के फ्लॉप होने के बाद वरूण धवन की स्ट्रीट डांसर 3d ने भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया। कुली नंबर वन के हिट होने की उम्मीदें तब मिट्टी में मिल गईं जब फिल्म को थिएटर की जगह ओटीटी पर रिलीज़ करना पड़ा।

अब भेड़िया में वरूण धवन बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई देंगे। हाल ही में उनकी फिल्म जुग जुग जियो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है जिसके बाद से ही वरूण से उम्मीदें की जा रही हैं कि वो भेड़िया के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे। भेड़िया को डायरेक्ट कर रहे हैं अमर कौशिक और ये हॉरर कॉमेडी, 25 नवंबर 2022 को रिलीज़ हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X