वीडियो रील बनाते हुए वरुण धवन ने पत्नी नताशा को किया Kiss, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो!

वरुण धवन भले ही हालिया रिलीज किसी फिल्म का हिस्सा ना बने हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ नजर आते रहते हैं। कई बार वो ऐसी तस्वीरें साझा करते हैं जो कि पसंद की जाती है। लेकिन अब जब त्योहार का सीजन शुरु हो चुका है ऐसे में वरुण धवन ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है वो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल अभिनेता वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ क्रिसमस और नए साल का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

यही कारण है कि उन्होने एक वीडियो रील को साझा किया है जिसमें वो अपनी पत्नी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस रील वीडियो में वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर वन' रीमेक का गाना 'तेरी भाभी खड़ी है'

varun dhawan, natasha dalal, वरुण धवन, नताशा दलाल

बजता हुआ सुनाई दे रहा है। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो वरुण धवन ने पोस्ट किया है और इसमें वो थिरकते हुए दिखाई दिए हैं। रील वीडियो को बनाते हुए उन्होने नताशा को करीब खींच लिया और गालों पर प्यारा सा किस किया।

वरुण धवन ने लिखा है

वरुण धवन ने लिखा है

वरुण धवन ने लिखा है कि.. ''इस वीडियो के लिए नताशा को मैने ऐसे मनाया कि ये वीडियो उनके लिए मैं किसी और के साथ शूट करूंगा। वो मेरे साथ कभी किसी वीडियो में नहीं नजर आ सकती है, लेकिन वो जानती है कि मैं इस गाने को कितना प्यार करता हूं।''

वीडियो को शेयर कर रहे हैं

वीडियो को शेयर कर रहे हैं

वरुण धवन के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं और इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वरुण धवन भी चाहते हैं कि ये वीडियो पूरे साल ट्रेंड होता रहे। वरुण ने जैसे ही वीडियो शेयर किया फैंस ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया।

अली खान, मनीष पॉल ने किया कमेंट

अली खान, मनीष पॉल ने किया कमेंट

यहां तक ​​​​कि सारा अली खान, मनीष पॉल सहित सेलेब्स वरुण और नताशा के इस वीडियो की तारीफ की है। वर्कफ्रंट पर वरुण धवन इस वक्त फिल्म भेड़िया को लेकर काफी चर्चा में है और इस फिल्म की शूटिंग जारी है।

काफी मेहनत कर रहे हैं

काफी मेहनत कर रहे हैं

इस फिल्म के लिए वरुण धवन काफी मेहनत कर रहे हैं और अलग तरह की फिल्म में वो दिखेंगे। इस तरह का किरदार इसके पहले वरुण धवन ने कभी नहीं किया है।

कृति सैनन नजर आने वाली हैं

कृति सैनन नजर आने वाली हैं

इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले फिल्म भेड़िया के सेट से तस्वीरें सामने आईं थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X