Varun Dhawan ने कंट्रोल खोते हुए Kiara Advani को किया था किस? अब हुआ खुलासा, बताया राज!

Varun Dhawan Kiara Advani Kiss- कियारा आडवाणी और वरुण धवन को लेकर कुछ समय पहले चर्चा हुई थी और इस पर वरुण काफी ट्रोल हुए थे। ये मामला एक वीडियो का था जिसमें दोनों किसी के लिए फोटोशूट करवा रहे थे।
इस दौरान कियारा आडवाणी के साथ साथ पोज देते वक्त वो कंट्रोल नहीं कर पाए थे और उनको किस कर लिया था। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जब सामने आया तो वो आग की तरह वायरल हो गया है।
यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा से बात करते हुए वरुण धवन ने इसपर रिएक्शन दिया है। दरअसल पॉडकास्ट में बात करते हुए शुभांकर ने इस वीडियो को लेकर सवाल पूछा था। इस पर वरुण ने जवाब भी दिया है और इसको जानकर आप यकीनन चौंकने वाले हैं।
प्लान था किस
कंट्रोल ना कर पाने और बिना बताए किस करने वाली बात को वरुण ने पूरी तरह से झुठला दिया है। उन्होने बताया कि वो किस उस शूट का हिस्सा था। सबकुछ पहले से तय था। इस पर शुभांकर मिश्रा ने पूछा कि कियारा का रिएक्शन देखकर तो ऐसा नहीं लग रहा है।
वरुण ने कहा, सर वो एक्टर है वो काफी अच्छी एक्टर है। इसके बाद दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि वरुण धवन ने खुशी जाहिर की थी कि ये सवाल उनके पूछा गया।
बेबी जॉन को लेकर हैं चर्चा में
वरुण धवन इस वक्त अपनी एक फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस फिल्म का नाम बेबी जॉन है जो कि थिएटर्स में 25 दिसंबर को ही रिलीज हो चुकी है। गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है क्योंकि सलमान खान भी अपना दमदार कैमियो इस फिल्म में कर रहे हैं। सलमान खान के कैमियो को अटली ने निर्देशित किया है।


Click it and Unblock the Notifications