'रेस 3' फ्लॉप होते ही जबरदस्त झटका- 100 करोड़ बजट की फिल्म मुश्किल में

By Neeti Sudha

रेमो डिसूजा ने साल 2018 में सलमान खान के साथ फिल्म 'रेस 3' दी है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। भले ही फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया, लेकिन फिल्म का बजट ही 150 करोड़ था। लिहाजा, फिल्म फ्लॉप रही। सलमान खान को तो नहीं.. लेकिन इसका खामियाज़ा अब रेमो डिसूजा को अगली फिल्म में भुगतना पड़ सकता है।

देखते देखते ब्लॉकबस्टर हो गई फिल्म- अक्षय कुमार को भी किया पीछे

रेमो डिसूजा की अगली फिल्म वरूण धवन और कैटरीना कैफ स्टारर डांस फिल्म है। जिसका निर्माण टी-सीरीज कर रही है। सूत्रों के अनुसार 'रेस-3' के प्रदर्शन को देखने के बाद टी-सीरीज ने रेमो की इस फिल्म का बजट लगभग आधा कर दिया है। बता दें, पहले यह फिल्म 100 करोड़ के बजट पर बनने वाली थी। इस भारत का सबसे बड़ा डांस फिल्म करार दिया जा रहा था। साथ ही 3डी में भी रिलीज करने की प्लानिंग थी।

Varun Dhawan- Katrina Kaif

लेकिन रेस 3 फ्लॉप होते ही सभी प्लानिंग धीमी पड़ चुकी है। फिल्म के स्क्रिप्ट पर भी फिलहाल काम खत्म नहीं किया गया है। और वरूण बिना स्क्रिप्ट पढ़े काम शुरु करने के पक्ष में नहीं हैं। लिहाजा, अब वरूण- कैटरीना दोनों दूसरी फिल्मों में व्यस्त हो चुके हैं। जाहिर है रेमो की यह डांस फिल्म अब पोस्टपोन होती जाएगी।

रेमो इसे 3-डी में बनाना चाहते थे। लेकिन अब निर्माता इस बजट बढ़ाने के लिए राज़ी नहीं हैं। वहीं, रेमो के साथ सलमान की डांस भी अधर में लटक चुकी है। सूत्रों की मानें तो सलमान अब उस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। रेस 3 की असफलता का खामियाज रेमो को काफी लंबा झेलना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X