Varun Dhawan Karwa Chauth: पत्नी नताशा दलाल के साथ शेयर की क्यूट तस्वीरें, व्रत खोलते आए नज़र

Varun Dhawan Karwa Chauth: करवा चौथ का त्योहार स्टार्स के लिए भी बेहद खास रहता है। वरूण धवन [Varun Dhawan] ने भी उत्साह के साथ अपनी पत्नी, नताशा दलाल के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया है। वरूण और नताशा का ये दूसरा करवा चौथ है। इस मौके पर वरूण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की खास तस्वीरें शेयर कीं।
इन तस्वीरों में वरूण धवन, नताशा दलाल के साथ Twinning करते नज़र आए और लाल जोड़े में नताशा और वरूण, बेहद प्यारे कपल लग रहे थे। वरूण धवन ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

यूं तोड़ा व्रत
वरूण धवन ने एक तस्वीर शेयर की जहां वो नताशा दलाल का व्रत खोलते नज़र आए। इस तस्वीर पर फैन्स ने खूब प्यार बरसाया। वहीं कुछ ने वरूण से पूछा कि क्या उन्होंने भी नताशा के लिए उपवास रखा?

जेठानी के साथ पहुंची
सुनीता कपूर के घर, नताशा धवन, अपनी जेठानी जान्हवी धवन के साथ पहुंची। जान्हवी, डेविड धवन के बड़े बेटे रोहित धवन की पत्नी हैं।

खूबसूरत आउटफिट में दिखीं
नताशा, इस दौरान, बेहद खूबसूरत आउटफिट में दिखाई दीं। गौरतलब है कि बॉलीवुड की अधिकांश Star Wives, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के यहां करवा चौथ के व्रत की पूजा करती हैं।

शादी से पहले से कर रही हैं व्रत
वरूण धवन की पत्नी, नताशा धवन, शादी से पहले से करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। वरूण और नताशा शादी करने वाले हैं, इस बात की पुष्टि ही तब हुई थी जब नताशा, वरूण की मम्मी, लाली धवन के साथ अपनी शादी से पहले ही करवा चौथ की पूजा में दिखाई दी थीं।

Star Wives की तस्वीर
Star Wives के साथ नताशा धवन। तस्वीर में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, रवीना टंडन थडानी, लाली धवन, सुनीता कपूर, महीप कपूर, नीलम कोठारी, भावना पांडे, अंतरा मोतीवाला, अनीसा मल्होत्रा सहित ढेरों Bollywood Wives दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











