VD और PC: प्रियंका चोपड़ा की इंटरनेशनल वेब सीरीज़ के साथ वरूण धवन का डिजिटल डेब्यू

इस समय बॉलीवुड का हर बड़ा सितारा डिजिटल डेब्यू की तैयारी कर रहा है और अब इस लिस्ट में वरूण धवन का नाम भी जुड़ चुका है। वरूण धवन अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं इंटरनेशनल वेब सीरीज़ सिटाडेल के साथ। इस सीरीज़ की हीरोइन हैं प्रियंका चोपड़ा। हालांकि, वरूण और प्रियंका साथ में दिखेंगे या नहीं, इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

सिटाडेल एक इंटरनेशनल सीरीज़ है जिसे एवेंजर्स फेम रस्सो ब्रदर्स बना रहे हैं और ये सीरीज़ एक पूरा यूनिवर्स बनाएगी जहां अलग अलग देशों के स्पिन ऑफ और क्रॉस ओवर सीरीज़ होंगे। इन्हीं में भारतीय स्पिन ऑफ के हीरो होंगे वरूण धवन और इसे डायरेक्ट करेंगे राज और डीके।

varun-dhawan-joins-priyanka-chopra-for-his-digital-debut-in-citadel-cross-over-read-details

प्रियंका चोपड़ा अपनी इंटरनेशनल सीरीज़ की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं वहीं वरूण धवन इसके इंडिया चैप्टर की शूटिंग जल्दी ही शुरू करेंगे। माना जा रहा है कि अमेज़ॉन प्राईम वीडियो के लिए ये सीरीज़ 2022 में रिलीज़ होगी। फिलहाल वरूण धवन अपनी फिल्मों को पूरा करने में जुटे हैं।

विघ्नहर्ता में आए नज़र

विघ्नहर्ता में आए नज़र

हाल ही में वरूण धवन, सलमान खान - आयुष शर्मा स्टारर अंतिम: द फाईनल ट्रुथ में एक स्पेशल गाने में नज़र आए जो गणपति का जश्न मनाता है। विघ्नहर्ता नाम के इस गाने में वरूण धवन, सलमान खान के साथ गणपति आरती करते हुए नज़र आए।

हॉरर यूनिवर्स में एंट्री

हॉरर यूनिवर्स में एंट्री

वरूण धवन ने अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया के साथ हॉरर यूनिवर्स में एंट्री ले ली है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब ये फिल्म अपनी रिलीज़ डेट ढूंढ रही है। फिल्म की शूटिंग अरूणाचल प्रदेश में हुई है और फिल्म में वरूण धवन के अपोज़िट नज़र आएंगी कृति सैनन। भेड़िया, दिनेश विजान की हॉरर यूनिवर्स का नया किरदार है। इससे पहले इस यूनिवर्स में स्त्री और रूही की एंट्री हो चुकी है।

टल चुकी हैं फिल्में

टल चुकी हैं फिल्में

वरूण धवन को श्रीराम राघवन की अरूण खेतरपाल बायोपिक शुरू करनी थी। लेकिन कोरोना के समय में युद्ध फिल्म शूट करना नामुमकिन काम है। सरकार ने फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुत ही सख्त गाइडलाइन्स बना दिए हैं। ऐसे में ये फिल्म काफी लंबे समय के लिए टल चुकी है। वरूण धवन को केसरी डायरेक्टर अनुराग सिंह ने भी अपनी एक फिल्म ऑफर की थी। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे थे। वरूण बस आखिरी कागज़ पर साईन करने ही वाले थे लॉकडाउन अनाउंस हो गया और फिर इस फिल्म का प्लान बंद हो गया।

नई फिल्मों की अफवाहें

नई फिल्मों की अफवाहें

इसके अलावा, वरूण धवन, परिणीति चोपड़ा के साथ सनकी नाम की एक फिल्म कर रहे हैं जिसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि ये फिल्म शुरू होने में अभी थोड़ा वक्त है क्योंकि परिणीति और वरूण दोनों ही इस समय अपने बाकी के प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वरूण और परिणीति इससे पहले ढिशूम के गाने जानेमन आह में अपनी केमिस्ट्री दिखा चुके हैं और लोगों की उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी।

चल रही है शूटिंग

चल रही है शूटिंग

वरूण धवन इस समय अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स की जुग जुग जीयो की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के लिए वरूण धवन, अनिल कपूर के साथ धमाकेदार गाना भी शूट करने वाले हैं। फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी है जिसे गुड न्यूज़ फेम राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं।

कहीं छोड़ी फिल्में, कहीं अटकी फिल्में

कहीं छोड़ी फिल्में, कहीं अटकी फिल्में

शशांक खेतान ने वरूण धवन और कियारा आडवाणी के साथ मिस्टर लेले अनाउंस की जो 1 जनवरी 2021 को रिलीज़ होने वाली थी। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ किया गया। लेकिन कियारा ने फिल्म से हाथ झाड़ लिया और फिर ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई। अब ये फिल्म वापस विकी कौशल और कियारा आडवाणी के साथ शुरू हो चुकी है। वहीं वरूण धवन की शशांक खेतान फिल्म रणभूमि भी अटक चुकी है। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रही थी लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट में दम नहीं होने के बाद इसे बीच में ही बंद कर दिया गया।

रिजेक्ट की है फिल्में

रिजेक्ट की है फिल्में

शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट ने भी वरूण धवन को एक साउथ रीमेक के लिए अप्रोच किया था। लेकिन वरूण ने उस ऑफर को भी रिजेक्ट कर दिया। ड्रीम गर्ल डायरेक्टर राज शांडिल्य ने भी वरूण धवन को अपनी एक फिल्म पिच की थी। फिल्म की कहानी एक स्टैंड अप कॉमेडियन के बारे में थी लेकिन बात कुछ बनी नहीं।

वरूण धवन के करियर की पहली फ्लॉप फिल्म बनी धर्मा प्रोडक्शन्स की कलंक। इसके पहले, वरूण धवन का सक्सेस रेट 100 प्रतिशत था। कलंक के बाद आई स्ट्रीट डांसर 3d और कुली नं. 1 भी कोई कमाल नहीं कर पाई। भेड़िया से फैन्स वरूण धवन की बॉक्स ऑफिस पर वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X