Bawaal: सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी वरुण धवन- जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल', इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म

Bawaal Ott release: वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। ये फिल्म सीधे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के ग्लोबल प्रीमियर को लेकर एक पोस्ट अपडेट किया है।
साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी इस फिल्म को नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया है। ये फिल्म जुलाई में भारत और दुनिया भर के 200 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर दिखाई जाएगी।
मेरी ड्रीम प्रोजेक्ट है बवाल
फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर सजिद नडियाडवाला ने कहा, "बवाल मेरे लिए एक बहुत खास फिल्म है, और यह मेरी सबसे एम्बिशयस प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे बनाने में मुझे बहुत खुशी मिली है। इस फिल्म का निर्देशन मेरे पसंदीदा फिल्मकार नितेश तिवारी ने किया है और वरुण और जाह्नवी ने इस फिल्म में पहली बार काम किया है। मुझे बवाल पर गर्व है, और मैं यह बहुत खुशी है कि इसकी वर्ल्डवाइड प्रीमियर प्राइम वीडियो पर जुलाई में हो रही है।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे इस बात का उत्साह है कि यह फिल्म सीमाओं को तोड़कर 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक साथ दर्शकों के पास पहुंचेगी। यह कहानी एक वर्ल्डवाइड प्रीमियर के लिए पूरी तरह से योग्य है, और मैं खुश हूं कि मैंने प्राइम वीडियो के साथ मिलकर इसकी प्रीमियर की घोषणा की है जो एक बेहतरीन वैश्विक पहुंच रखता है।"
वरुण और जाह्नवी के बीच शानदार केमिस्ट्री
निर्देशक नितेश तिवारी कहते हैं, "भारतीय लोकेशंस और यूरोपीय देशों में शूट किया गया बवाल एक दिलचस्प कहानी, ड्रामेटिक सीन और वरुण और जाह्नवी के बीच शानदार केमिस्ट्री वाली फिल्म है। प्राइम वीडियो पर वर्ल्डवाइड प्रीमियर से मुझे विश्वास है कि हम भारत और विदेशों में बवाल को दर्शकों तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। हमने बहुत उत्साह और समर्पण से इस फिल्म को बनाया है और अब हमें दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।"


Click it and Unblock the Notifications











