वरुण धवन बोले, रणवीर सिंह के पद्मावत वाले कैरेक्टर ने काफी कुछ सिखाया

बॉलीवुड के अकेले ऐसे उभरते सितारे है वरुण धवन जिनकी एक भी फिल्म अभी कर फ्लॉप नहीं हुई है। इस समय वरुण धवन फिल्म अक्टूबर को लेकर चर्चा में है जो कि हाल ही में रिलीज हुई है। बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ बनिता संधू है जिनको लोह काफी पसंद कर रहे है।

हाल ही में वरुण धवन ने रणवीर सिंह के बारे में बोलते हुए कहा कि पद्मावत में उनका अभिनय प्रभावित करने वाला है और इससे बहुत कुछ सीखने को भी मिला है। रणवीर और वरुण दोनो काफी अच्छे दोस्त भी है और अक्सर साथ में नजर आते रहते है।

varun dhawan, banita sandhu, october, ranveer singh, padmavat, वरुण धवन, बनिता संधू, शूजित सरकार, पद्मावत, रणवीर सिंह

वरुण की हालिया रिलीज फिल्म को शूजित सरकार ने निर्देशित किया है और ये एक काफी इमोशनल कहानी है। इस फिल्म से खुद वरुण धवन को काफी उम्मीदें है और उनका मानना है कि इस फिल्म में उन्होने अलग ही अभिनय किया है जो कि सभी फिल्मों से काफी अलग है।

हालांकि लोग इस फिल्म को देखने जा रहे है और लोगों को ये काफी पसंद भी आ रही है। वरुण धवन ने फिल्म के बारे में बताया कि फिल्म काफी अच्छी है और ये आपको कहानी से काफी बांध के रखने वाली है।

अक्टूबर की रिलीज के बाद वरुण को जो सबसे बड़ा फायदा हुआ है वो ये है कि वरुण धवन की फैन फॉलोविंग बढ़ गई है। उनका ये मानना है कि अब मेरे साथ वो लोग भी जुड़ गए है जो शायद मुझे इस फिल्म से पहले एक्टर नहीं मानते थे।

फिल्म अभिनेता के लिए एक सच है और आपको इसको मानना पड़ेगा क्योंकि आप जबरदस्ती किसी को अपना फैन नहीं बना सकते हो ये आपके अभिनय पर ही निर्भर करता है।

अपने साथी अभिनेताओ जैसे रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और शाहिद कपूर के साथ एक कंपटीशन के बारे में पूछने पर वरुण धवन ने कहा कि उनके पास इस बात का समय ही नहीं है और वो अपने काम को करने और उसी को बेहतर बनाने की कोशिश करते है।

इस समय मैं फिल्म अक्टूबर की प्रमोशन में व्यस्त हूं और इसके बाद फिल्म सुई धागा मेरा इंतजार कर रही है। इसके बाद भी मैं खाली नहीं बैठूंगा बल्कि रेमो डिसूजा की अगली फिल्म में नजर आने वाला हूं।

इसमे कोई दो राय नही है कि वो सब काफी अच्छे अभिनेता है और पद्मावत में तो रणवीर सिंह का कैरेक्टर आपको काफी कुछ सिखाता है और अभिनय के प्रति जुनून भरता है।

वरुण धवन ने काफी तारीफ करते हुए रणवीर सिंह की पद्मावत को अपने लिए एक इंसपिरेशन बताया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X