गोविंदा की फिल्म कुली नं. 1 का रीमेक करने पर बोले वरूण - बहुत बड़ा चैलेंज
Recommended Video
वरूण धवन अपनी पिछली फिल्म कलंक के फ्लॉप होने के झटके से उबर चुके हैं और अब वोे अपनी अगली फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं जिसमें रेमो डीसूज़ा की स्ट्रीट डांसर 3D, पापा डेविड धवन की कुली नं. 1 रीमेक, शशांक खेतान की रणभूमि प्रमुख हैं। इसके अलावा, वरूण धवन के श्रीराम राघवन की एक फिल्म में होने की भी खबरें हैं।
अब वरूण धवन ने कुली नं. 1 रीमेक पर पहली बार बात करते हुए कहा कि फिल्म को लेकर काफी ज़्यादा उत्साहित हैं लेकिन वो इस फिल्म को एक चैलेंज की तरह ले रहे हैं। ये फिल्म 1995 की गोविंदा - करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म का रीमेक है।
ये फिल्म 1 मई को रिलीज़ हो रही है। इसे वाशु भगनानी भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के बारे में पहले भी बात करते हुए वरूण ने बताया वरूण ने बताया, कुली नं. 1 मेरे प्रोडक्शन हाउस की पेशकश है। इसलिए मैं फिल्म के साथ हर स्तर पर जुड़ा हुआ हूं। करण से मैंने सीखा कि फिल्म के साथ जुड़ते कैसे हैं। जो कुछ भी फिल्म में होता है वो हमारी ज़िम्मेदारी है।
वरूण धवन बॉक्स ऑफिस पर सफल सितारे हैं और प्रोड्यूसर का पैसा बर्बाद करने में विश्वास नहीं रखते हैं। वरूण बताते हैं कि वो चाहते हैं कि अगर कोई उन पर पैसे लगा रहा है तो उसके सारे पैसे वापस हो जाएं। मैं कोई ऐसी फरमाईश भी नहीं करता जो प्रोड्यूसर पर भारी पड़े।


Click it and Unblock the Notifications











