सलमान जैसे क्यूट.. सलमान जैसा गुस्सा.. इसीलिए किया REPLACE
[बॉलीवुड न्यूज] डेविड धवन सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'जुड़वां' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। 1997 में आई इस फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी सालों से चर्चा थी, लेकिन डेविड धवन इस खबर को नकारते आ रहे थे। बहरहाल, लगता है आखिर उन्हें भी अब इस फिल्म के लिए कोई हीरो मिल ही गया।
जी हां, आप सही सोच रहे हैं.. सलमान खान की सुपरहिट फिल्म में अब आपको सलमान नहीं बल्कि वरूण धवन मेनलीड में दिखेंगे। वरूण फिल्म में जुड़वां भाई का किरदार निभाने वाले हैं।
''सलमान खान ने कहा था- बाल कटवा लो.. तो मैंने कटा लिया..''
खैर, जुड़वां सलमान की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म ने 30 करोड़ का कलेक्शन किया था.. यानि की सुपरहिट। लिहाजा, वरूण धवन पर इस फिल्म को लेकर थोड़ा दवाब तो जरूर रहेगा। क्योंकि सलमान फैंस हर कदम पर उन्हें सलमान खान से कंपेयर करेंगे। वैसे जुड़वां सीक्वल के लिए शायद ही वरूण धवन से ज्यादा परफेक्ट कोई और होता..
हालांकि फिल्म में एक्ट्रेस और अन्य किरदार अभी फाइनल नहीं किए गए हैं। लेकिन कोई शक नहीं कि फैंस को अभी से इस फिल्म का इंतजार रहेगा। हो सकता है सलमान का एक कैमियो भी डाल दिया जाए।
यहां देखते हैं जुड़वां सीक्वल के लिए वरूण धवन क्यों हैं परफेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications

