Exclusive: 'मैं तेरा हीरो' में नरगिस-इलियाना पर भारी वरूण की जवानी
फिल्म के गाने हिट हो चुके हैं जिसके कारण फिल्म की सफलता की उम्मीद भी बढ़ गयी है लेकिन फिल्म के प्रोमो औऱ गानों को देखकर जो फीडबैक मिला है वो काफी चौंकाने वाला है।
फिल्म के हर एक गाने में वरूण काफी सेक्सी लग रहे हैं
फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही दिल्ली विश्वविद्यालय की 18 साल की छात्रा संगीता मलिक ने वनइंडिया से कहा कि मैं तो वरूण धवन की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को देखकर ही उन पर फिदा हो गयी थी। तभी से मुझे उनकी दूसरी फिल्म का इंतजार था। मैं तो फिल्म 'मैं तेरा हीरो' को देखने के लिए फर्स्ट डे फस्ट शो जाऊंगी।
Must See: फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के हिट गाने
फिल्म के हर एक गाने में वरूण काफी सेक्सी लग रहे हैं, सच कहूं तो नरगिस-इलियाना पर भारी है वरूण की जवानी। फिल्म के एक सीन में जहां वरूण अपने सिक्स पैक दिखा रहे हैं, वहां वो क्या लग रहे हैं उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं।
तो देखा आपने कि किस तरह से वरूण के चाहने वाले उनकी फिल्म का वेट कर रहे हैं। आशा करते हैं कि फिल्म 'मैं तेरा हीरो' लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। जो कि खुद फिल्म के प्रमोशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
