''मैं बहुत खुश हूं.. सलमान खान जेल से बाहर आ गए.. सबकी जान में जान आ गई..''

सलमान खान को जोधपुर सेशन कोर्ट से जमानत पाकर वापस मुंबई आ चुके हैं। यहां आकर उन्होंने फैंस और मीडिया को भी अपनी झलक दिखाई साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से मुलाकात भी की। सलमान के मुंबई पहुंचते ही कैटरीना कैफ से लेकर वरूण धवन तक सभी उनसे मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

'रेस 3' की टीम के साथ सलमान खान, जमकर की पार्टी- देंखे PICS

वरूण धवन ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सलमान खान की वापसी पर खुशी जताई है। वरूण ने कहा, सलमान अब वापस आ गए हैं और सबकी जान में जान आ गई है। मैं बहुत खुश हूं। मैंने उनके जाकर मुलाकात की और मुझे उन्हें घर पर देखकर बेहद खुशी हुई। मैंने पहले भी अपने ट्वीट में कहा था कि उन्हें और उनके परिवार को भारतीय कानून व्यवस्था में पूरा भरोसा है और वो अपना पक्ष रखने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं का सहारा लेंगे।

Varun Dhawan

बता दें, काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। सलमान ने दो दिन जोधपुर सेंट्रल जेल में गुजारे, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। फिल्म रेस 3 के निर्माता रमेश तौरानी ने भी सलमान की वापसी पर खुशी जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X