वरूण धवन ने मीडिया से भाभी को मिलवाया, हंस पड़ीं नताशा, वायरल हो रहा वीडियो
वरूण धवन और नताशा दलाल अब मिस्टर और मिसेज़ धवन हैं। दोनों ने 24 जनवरी को रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का वादा कर लिया है। सात फेरों के बाद वरूण धवन वादे के मुताबिक, नताशा को मीडिया से मिलवाने लेकर आए।

वरूण धवन और नताशा को साथ देखते ही मीडिया ने शादी मुबारक चिल्लाया। लेकिन साथ ही नताशा को भाभी कह कर बुलाने लगे जिसे सुनकर नताशा भी ठहाके मार कर हंस पड़ीं।

2020 की शुरूआत यूं की साथ
वरूण धवन और नताशा दलाल ने 2020 का स्वागत एक साथ ट्रिप के साथ किया था। इस ट्रिप पर वो सैफ अली खान - करीना कपूर खान और विराट कोहली - अनुष्का शर्मा से भी टकरा गए थे।

वरूण की मंगेतर नताशा
करीना कपूर खान के शो What Women Want में इस बात की पुष्टि कर दी गई थी कि वरूण और नताशा जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। करीना ने इस शो में वरूण से बातचीत के दौरान, नताशा दलाल को उनकी मंगेतर कह कर संबोधित किया।

बचपन से पढ़ रहे साथ
वरूण धवन और नताशा दलाल, क्लास 6 से एक साथ पढ़ रहे हैं। उनकी शादी में उनकी स्कूल की दोस्त ज़ोया मोरानी भी शामिल हुईं। हालांकि दोनों ने एक दूसरे को डेट करना स्कूल के बाद शुरू किया था।

कब हुआ शादी करने का मन
वरूण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नताशा के बारे में बात करते हुए बताया कि रिलेशनशिप के इतने सालों बाद अब शादी के बारे में बात करना थोड़ा अजीब है। हां, जब मेरे भाई की शादी हुई तो उन्हें और भाभी को देखकर शादी के बारे में सोचा था। जब मेरी भतीजी हुई तब भी लगा कि हां, ये काफी अच्छी चीज़ है।

लिव इन रिलेशनशिप के ख्वाब
वरूण ने बताया कि वो और नताशा लिव इन रिलेशनशिप में भी रह सकते थे।नताशा का परिवार उनके और वरूण के इस फैसले पर सहमत भी था लेकिन वरूण का परिवार चाहता था कि अब वो शादी करके सेटल हो जाएं।

इस साल का करवा चौथ
नताशा दलाल ने इस साल वरूण धवन की मम्मी लाली धवन के साथ करवा चौथ मनाया। नताशा, लाल साड़ी में सजी धजी, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर की करवा चौथ की पार्टी में मशहूर बॉलीवुड पत्नियों के साथ दिखाई दीं।

शादी सीज़न में साथ साथ दिखाई दिए
पिछले शादी सीज़न में बॉलीवुड में जितनी भी शादियां हुईं, उसमें वरूण और नताशा ने एक ही साथ एंट्री मारी जिसके बाद उन दोनों का नंबर लगने की बारी हो गई। इसकी शुरूआत हुई थी सोनम कपूर की शादी के साथ।

लॉकडाउन में होनी थी शादी
अफवाहें थीं कि वरूण और नताशा इस साल कुली नं. 1 की रिलीज़ के बाद शादी के बंधन में बंधने वाले थे। कुली नं.1, मई में रिलीज़ होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण सारे प्लान आगे बढ़ा दिए गए। फिर खबर ये भी थी कि नवंबर तक वरूण शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन फिलहाल तो नवंबर भी बीत चुका है।

काम पर लौटना है
वरूण के पास फिलहाल प्रोजेक्ट्स की भरमार हैं। वो डेविड धवन की कुली नं. 1 रीमेक के बाद वो अमर कौशिक की भेड़िया पर हनीमून से लौटते ही काम शुरू कर देंगे। वहीं उनके पास अरूण खेतरपाल बायोपिक भी है। इसके अलावा वो राज मेहता की जुग जुग जीयो पर भी काम शुरू कर चुके हैं।
गौरतलब है कि नताशा दलाल हमेशा ही कैमरों से बचती आई हैं और मीडिया की नज़र से दूर रही हैं। वहीं वरूण धवन उतना ही मीडिया के दोस्त हैं। शादी होते ही वरूण ने मीडिया और कैमरामेन का ख्याल रखते हुए उन्हें भी अपनी शादी के लड्डू भिजवाए।
शादी के बाद अब रात में वरूण और नताशा की कॉकटेल पार्टी है। पार्टी में भी ये नवविवाहित जोड़े को बधाई देने और नताशा का धवन परिवार में स्वागत करने के लिए रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











