..................... Varun Dhawan injures his arm while performing an action sequence on the sets of Kalank - Hindi Filmibeat

वरुण धवन कलंक के एक्शन शूट के दौरान हुए चोटिल, कंधे पर आई गंभीर चोट

वरुण धवन इस समय फिल्म कलंक की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी चल रहे है और हाल ही मे कुछ ऐसा हुआ है जो वरुण धवन के फैंस के लिए काफी बुरी खबर है। बता दें कि फिल्म के एक एक्शन सीन के दौरान वरुण धवन के कंधे पर बुरी तरह से चोट आ गई है। इस एक्शन सीन को श्याम कौशल निर्देशित कर रहे है। वरुण धवन फिलहाल चोटिल हो चुके है।

मुबंई मिरर में छपी एक खबर के अनुसार अभिनेता वरुण धवन एक एक्शन सीन कर रहे थे जिसमे उनको दरवाजा उठाना था। उसी सीन के दौरान कुछ गड़बड़ हो गई और वरुण धवन के हाथों मे चोट आ गई। गौरतलब है कि कंधे पर लगी चोट काफी ज्यादा गंभीर है और इसके बाद तुरंत ही उनको कंधे का इलाज सेट पर ही शुरु कर दिया गया।

varun dhawan, kalank, वरुण धवन, कलंक

फिल्म की शूटिंग फिलहाल उस वक्त के लिए रोक दी गई थी और वरुण धवन को ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। फिल्म कलंक काफी समय से चर्चा में चल रही है और फिल्म काफी बेहतर होने वाली है।

इस फिल्म की तारीफ अभी से हो रही है और सबको लग रहा है कि फिल्म काफी ब्लॉकबस्टर होने वाली है। इस फिल्म मे संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी आपको काफी समय के बाद नजर आएगी और दोनो को देखने के लिए फैंस उत्साहित है।

इसके अलावा इस फिल्म आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाले है। फिल्म में आपको आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

इस स्टारकास्ट को देखकर हम कह सकते है कि फिल्म काफी बड़े बजट और बेहतर कहानी के साथ आपके सामने पेश की जाएगी। वरुण धवन भी इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है।

कई बेहतरीन कलाकारों से सजी इस फिल्म की शूटिंग की चल रही है। इसी के चलते वरुण धवन ने एक फोटो शेयर की है जो कि बता रहा है कि वो इस फिल्म के लिए कितना मेहनत कर रहे है और अपने शरीर को एक अलग लुक देने की कोशिश कर रहे है।

अब देखने वाली बात तो ये है कि वरुण धवन कितनी जल्दी अपनी तबियत में सुधार करते है और शूटिंग पर वापस लौटते है। वरुण के फैंस तो जरूर ही अपने सुपरस्टार के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X