वरुण धवन को करण जौहर ने दी सलाह..अब करेंगे कुछ ऐसा
पिछले एक दशक में आए एक्टर्स में अगर कोई सबसे तेजी से कोई आगे बढ़ रहा है तो वो वरुण धवन हैं। जहां एक ओर बाकी स्टार्स अपनी फैन बेस को बढ़ाने में जुटे हुए हैं तो वहीं वरुण धवन बहुत ही तेजी से अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं। उनकी हर फिल्म आज तक हिट रही है।
वरुण धवन हमेशा अपने करियर से जुड़ी सलाह के लिए करण जौहर से लेते हैं। करण जौहर वरुण धवन के मेंटर हैं। ठीक वैसे ही जैसे रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली को अपना मेंटर है।रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्मों में कम पैसे लेते हैं।

लेकिन अब वरुण धवन को करण जौहर ने सलाह दी है कि वो अब फीस बढ़ाएं और 8 करोड़ की जगह अपनी फिल्म के लिए 13 करोड़ लेना शुरु करें। अब इसमें तो कोई शक नहीं है कि वरुण धवन करण जौहर की बात जरुर मानेंगे। वैसे भी जिस तरह वरुण धवन की फिल्में हिट हो रही हैं उनका मार्केट प्राइज बढ़ना किसी तरह से शॉक नहीं देता है।


Click it and Unblock the Notifications