..................... Varun Dhawan pays tribute to Sidharth Shukla was once jealous of Humpty Sharma co star | सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर से टूटे वरूण धवन - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं वरूण धवन, लिखा दिल तोड़ने वाला पोस्ट

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुनकर उनके पहले को स्टार वरूण धवन भी स्तब्ध हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने वरूण धवन के साथ हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म के साथ अपना डेब्यू किया था। सिद्धार्थ की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए वरूण धवन ने एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा। वरूण ने हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के प्रमोशन के दौरान की एक तस्वीर सांझा की।

Recommended Video

Sidharth Shukla Death: Varun Dhawan पहुंचे Sidharth के घर, की मां मुलाकात |FilmiBeat

इस तस्वीर को शेयर करते हुए वरूण धवन ने लिखा - मेरे भाई, जहां भी रहो, सुकून में रहना। तुमने अपने काम से इतने लोगों के दिल को छुआ और तुम्हें इतने लोग प्यार करते थे। आज जन्नत के पास एक सितारा पहुंच गया और हमसे एक सितारा छीन लिया गया।

varun-dhawan-heartbroken-on-sidharth-shukla-death-was-once-jealous-of-humpty-sharma-co-star

वरूण धवन ने सिद्धार्थ के परिवार के लिए भी सहानुभूति जताई और उनके दोस्तों के लिए इस दुख को सहन करने की शक्ति की प्रार्थना की। सिद्धार्थ शुक्ला के कई दोस्त और फिल्म जगत के स्टार्स उनके अचानक निधन से बेहद स्तब्ध है और फिलहाल कोई ज़्यादा कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है।

पॉपुलैरिटी देखकर हैरान

पॉपुलैरिटी देखकर हैरान

वरूण धवन ने काफी पुराने इंटरव्यू में अपने को स्टार सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात की। सिद्धार्थ शुक्ला इतने पॉपुलर हैं और इतने बड़े सितारे हैं ये वरूण धवन को नहीं पता था। वरूण ने एक इंटरव्यू में हंसते हंसते बताया कि उन्हें सिद्धार्थ की पॉपुलैरिटी से जलन हो गई थी।

सेट पर मिलती थी तरजीह

सेट पर मिलती थी तरजीह

वरूण ने इसी इंटरव्यू में बताया कि जैसे ही सेट पर सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री हुई उन्हें बहुत ज़्यादा तरजीह दी जाती थी। दरअसल, वरूण धवन, सिद्धार्थ शुक्ला के टीवी शो बालिका वधू की पॉपुलैरिटी से अंजान थे।

आंटियां चिल्लाने लगीं शिव

आंटियां चिल्लाने लगीं शिव

हंप्टी शर्मा की शूटिंग के दौरान, फिल्म का सेट बोरीवली में लगा था और शूटिंग चल रही थी कि कई आंटियां सिद्धार्थ को देखकर उनका नाम चिल्लाने लगीं। सिद्धार्थ शुक्ला अपने शो बालिका वधू के साथ घर घर में पॉपुलर थे। और आंटियों के फेवरिट थे। वरूण धवन को भी यही लगा। लेकिन आगे जो हुआ उससे वरूण धवन चौंक गए।

बच्चे चिल्लाएंगे नाम

बच्चे चिल्लाएंगे नाम

वरूण धवन को लगा कि आंटियां भले ही सिद्धार्थ का नाम चिल्ला रही हैं लेकिन बच्चों में तो वरूण का ही क्रेज़ है इसलिए आगे की मार्केट में जब बच्चे उन्हें देखेंगे तो पागल हो जाएंगे। लेकिन जब वो मार्केट पहुंचे तब बच्चे भी सिद्धार्थ शुक्ला का नाम चिल्लाने लगे। वरूण का कहना था कि ये देखकर मुझे जलन हुई।

अगली फिल्म की थी चर्चा

अगली फिल्म की थी चर्चा

हाल ही में चर्चा थी कि सिद्धार्थ शुक्ला दुल्हनिया सीरीज़ की अगली फिल्म में आलिया भट्ट और वरूण धवन के साथ नज़र आ सकते हैं। इस फिल्म की प्लानिंग शुरू हो चुकी थी। दुल्हनिया सीरीज़ की पहली फिल्म में सिद्धार्थ शुक्ला ने एक NRI अंगद का किरदार निभाया था।

टीम के साथ टच में

टीम के साथ टच में

सिद्धार्थ शुक्ला ने हंप्टी शर्मा के प्रमोशन में पूरा भाग लिया था और फिल्म में उन्हें सपोर्टिंग भूमिका के बावजूद प्रमोशन में पूरी तरजीह दी गई थी। इसका कारण था जनता के बीच सिद्धार्थ शुक्ला की ज़बरदस्त पॉपुलैरिटी। बालिका वधू के बाद झलक दिखला जा और खतरों के खिलाड़ी के साथ इस पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए। फिर बिग बॉस ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सितारा बना दिया था। वाकई, आज इंटरटेनमेंट जगत से एक सितारा छीन लिया गया। ईश्वर सिद्धार्थ की आत्मा को शांति दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X