..................... Varun Dhawan has turned into rapper for an advertisement - Hindi Filmibeat

तो किसके लिए वरूण धवन को बनना पड़ा रैपर....

बॉलीवुड के स्टूडेंट ऑफ दि ईयर एक्टर वरुण धवन अब रैपर बन गये है। डेविड धवन के पुत्र वरुण धवन एक विज्ञापन के लिए रैपर बने है। जी हां, इस बारे में खुद वरूण ने ही बताया है। वरुण ने इसकी जानकारी ट्वीटर के माध्‍यम से दी है। उन्‍होंने लिखा है कि,' पैनासोनिक के एक विज्ञापन में एक जबर्दस्त टीम के साथ अपना पहला रैप किया, इसका इंतजार कीजिए।'

varun

गौरतलब है कि, वरुण ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्‍म 'स्‍टुडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। इसके बाद वे फिल्‍म 'मैं तेरा हीरो' और 'हंप्‍टी शर्मा की दुल्‍हनियां' में नजर आए।

वहीं, वरुण 'बदलापुर' नामक एक फिल्‍म में काम कर रहें है। जो कि एक थ्रिलर फिल्‍म होगी। इसकी शूटिंग के लिए वह जेल भी गये थे। जहां उन्होंने कई महिलाओं से मुलाकात की। वरुण ने इस फिल्‍म को लेकर बताया था कि,' यह अलग तरह की फिल्‍म होगी और दर्शक उन्‍हें एक नये रुप में देखेंगे। दर्शकों को यह फिल्‍म पसंद आयेगी।'

बहरहाल, हम तो इतना ही कहना चाहते हैं कि वरूण आपके फैंस को आपनी अगली फिल्मों के साथ साथ आपके रैप का भी बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X