''सलमान, शाहरूख, आमिर खान सुपर टैलेंटेड हैं.. इसीलिए उनका दबदबा है..''
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वरूण धवन ने बॉलीवुड की खान तिकड़ी पर काफी दिलचस्प बयान दिया है। साथ ही अपने स्टारडम पर भी बातें शेयर की हैं।
वरूण धवन को नए जेनेरेशन का सुपरस्टार भले ही माना जा रहा है, लेकिन वरूण खुद को सुपरस्टार नहीं मानते। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वरूण धवन ने कहा, मैं अब तक सुपरस्टार नहीं बना हूं। वहां पहुंचने में फिलहाल समय है। मैं अपने फैंस को इंटरटेन करना चाहता हूं।
[''सलमान खान, शाहरूख खान फिल्म सेट पर हमेशा लेट आते हैं....'']
बहरहाल, बॉलीवुड में खान तिकड़ी का दबदबा होने पर वरूण ने कहा- तीनों खान सुपर टैलेंटेड हैं। उन्हें अलग दिखने का तोहफा मिला है। और जो भी कर रहे हैं अपनी मेहनत के दम पर कर रहे हैं। तीनों खान्स को सिनेमा भी बहुत अच्छी समझ है। वो अपने स्क्रिप्ट को बेहतरी से जज करते हैं। वो जानते हैं कौन सी फिल्म करनी है, कौन सी नहीं।

वरूण ने आगे कहा- यहां तक की तीनों खान को ऑडियंस की टेस्ट का भी अंदाजा है। तीनों खान समय के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जहां तक दबदबा बनाने की बात है तो हो सकता है जब तीनों ने बॉलीवुड में एंट्री ली होगी, तो अमिताभ बच्चन और बाकी स्टार्स को देखकर ये भी ऐसा ही सोचते होंगे।
हम्मम.. बहरहाल, कोई शक नहीं कि आने वाले सालों में वरूण बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में गिने जाएंगे। क्यों.. चलिए जानते हैं यहां-


Click it and Unblock the Notifications