Ouch: इस सुपरस्टार की इज़्जत के साथ इज़्जत उतार दी...एक स्टार ने!
वरूण धवन के बारे में हाल ही में गोविंदा ने काफी कुछ ऐसा कहा जो उन्हें सीनियर होने के नाते नहीं कहना चाहिए था और अब वरूण धवन ने दो टूक गोविंदा को दिखाया है कि इज़्जत के साथ बेइज़्जती कैसे की जाती है।
हाल ही में अपनी फिल्म आ गया हीरो प्रमोट करते वक्त वरूण धवन के बारे में गोविंदा ने काफी कुछ ऐसा कहा जो एक सुपरस्टार और सीनियर होने के नाते उन्हें नहीं कहना चाहिए था। लोगों को गोविंदा का लहज़ा इसलिए भी खराब लगा क्योंकि वरूण धवन उस डेविड धवन के बेटे हैं, जिन्होंने गोविंदा का करियर बनाया है।
गोविंदा का कहना था कि वरूण को उनसे कंपेयर नहीं किया जा सकता क्योंकि वरूण को अगर गोविंदा बनना है तो उसे भोला और मासूम बनना पड़ेगा। पर ऐसा नहीं हो पाएगा। अब गोविंदा के बयान के बारे में वरूण धवन ने करारा जवाब दिया है।

हालांकि गोविंदा की बात का जवाब देते हुए वरूण धवन ने दिखा दिया कि वो कितने तमीज़ वाले इंसान हैं और अपने सीनियर की कितनी कद्र करते हैं। पहले तो उन्होंने पूरी बात पर रिएक्शन ही नहीं दिया यह कहते हुए कि उन्होंने कुछ पढ़ा ही नहीं।
["मुझे सलमान - अक्षय और अजय देवगन से ही टक्कर लेनी है"]
इसके बाद, उन्हें बताया गया कि गोविंदा ने उनके बारे में क्या क्या कहा है और फिर पूरे वाकये पर उनका रिएक्शन मांगा गया। वरूण ऩे बड़े ही प्यार से कह दिया कि उन्हें कुछ सुनाई ही नहीं दे रहा है।
[#JustIn: एक धमाकेदार सीक्वल और एक शानदार रीमेक....SUPERHIT!]
हालांकि वरूण ने साफ साफ गोविंदा की बात का जवाब भी दे दिया और इस पूरे वाकये को इग्नोर करते हुए उन्होंने दिखा दिया कि ज़्यादा बड़ा स्टार कौन है।


Click it and Unblock the Notifications