प्रभास के साथ अफेयर पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी तो अब वरुण धवन ने दी सफाई, बोले- 'मैंने जो कहा...'

Prabhas Kriti

प्रभास और कृति सेनन की डेटिंग की अफवाह पिछले कुछ महीनों से लगातार छाई हुई है। यहां तक कि भेड़िया का प्रमोशन करने झलक दिखला जा के सेट पर पहुंचे वरुण धवन ने भी इनकी अफेयर की खबरों पर मुहर लगा दी थी। इसके अलावा कृति सेनन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो शादी अपनी शादी की बात करती नजर आई थीं। लेकिन अब कृति सेनन ने आज ही इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी।

वहीं, वरुण धवन ने भी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में मजाक में की गई बातों पर बयान दिया है। उन्होंने सफाई दी है और कहा है- 'दोस्तों UI ने तुम्हारा मजा लिया लेकिन यह सिर्फ मजेदार है और चैनल ने मस्ती करने के लिए इसे एडिट किया है। हमने इसे ह्यूमर के रूप में लिया है, अपनी इमेजिनेशन को इतना वाइल्ड रन मत करने दो।'

वरुण धवन ने कृति सेनन की इंस्टाग्राम पोस्ट पर रीपोस्ट करते हुए ये बातें लिखी हैं। इसके बाद अब प्रभास और रिलेशनशिप की खबरें पूरी तरह अफवाह साबित होती नजर आ रही है। हालांकि, 'झलक दिखला जा' में वरुण धवन द्वारा कही गई बातें काफी वायरल हुई थी।

Recommended Video

Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने Prabhas के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों पर लगाया फुलस्टॉप!
क्या हुआ था

क्या हुआ था

'झलक दिखला जा' के सेट पर एक मजेदार गेम के दौरान वरुण धवन करण जौहर से सवाल किया था-माधुरी मैम के अलावा किसी को भी हक नहीं है कि वह, इतनी खूबसूरत दिखें। काजोल, रानी मुखर्जी, करीना, आलिया और दीपिका। इस पर करण जौहर ने वरुण धवन से पूछा कि इसमें कृति सेनन का नाम क्यों नहीं है?

क्या कहा था वरुण ने

क्या कहा था वरुण ने

कृति सेनन ने भी वरुण धवन से पूछा कि उनका नाम क्यों नहीं इस लिस्ट में है। कृति सेनन को जवाब देते हुए वरुण धवन ने कहा था- कृति का नाम इसलिए नहीं है क्योंकि उनका नाम किसी के दिल में है। करण जौहर ने जब पूछा, किसके दिल में हैं? तभी वरुण ने कहा था- एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है, वो इस समय दीपिका के साथ शूटिंग कर रहा है।

कृति सेनन ने भी दी सफाई

कृति सेनन ने भी दी सफाई

कृति सेनन ने भी अपनी और प्रभास के रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- यह न तो प्यार है, न ही पीआर.. हमारा भेड़िया एक रियलिटी शो में कुछ ज्यादा ही जंगली हो गया। इससे पहले कि कोई पोर्टल मेरी शादी की तारीख की अनाउंसमेंट कर दे, मुझे आपका बबल फोड़ने दीजिए। अफवाह बिल्कुल निराधार हैं।'

आदिपुरुष में साथ आएंगे नजर

आदिपुरुष में साथ आएंगे नजर

प्रभास और कृति सेनन 'आदिपुरुष' में साथ नजर आएंगे। ऐसी अफवाहें पहले उड़ी थी कि प्रभास और कृति सेनन का रिलेशनशिप इसी फिल्म के सेट पर शुरू हुआ है। हालांकि, अब कृति सेनन ने साफ किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X