'रेस 3' में वरूण धवन की जबरदस्ती एंट्री, फिर क्या था.. हुआ धमाका!
रेस 3 के ट्रेलर में डेजी शाह का डॉयलोग है -Our business is our business, none of your business, तो आपने भी सुना होगा। जिसका इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। लिहाजा, फिल्म की टीम डेजी के सपोर्ट में वीडियो रिलीज कर रही है। जहां वे एक दूसरे के सामने यही डॉयलोग दोहराते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, हाल ही में वरुण धवन और रेमो डिसूजा का इसी डॉयलोग पर एक मजेदार वीडियो सामने आया है।
'संजू' और सोनम कपूर का रोमांटिक अंदाज.. पहली झलक ही सुपरहिट
वीडियो में वरुण रेमो के साथ कुछ बातचीत करते हुए नजर आ रहे है। इसी बीच कोई शख्स उनसे पूछता है कि, 'एक्सक्यूज मी सर आप क्या डिसकस कर रहे है? उस शख्स के यह सवाल पूछते ही वरुण झट से पलटकर जवाब देते हैं- Our business is our business, none of your business.

खैर, वरूण ने तो रेस 3 का प्रमोशन कर दिया। लेकिन यह बात उनके फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई और वरूण जबरदस्त ट्रोल हो गए। फैंस का कहना है कि रेस 3 की टीम में वरूण को घुसने की क्या जरूरत थी.. जो डॉयलोग बेकार है, वो बेकार ही रहेंगे।
बहरहाल, रेस 3 को ट्रेलर रिलीज के साथ ही काफी ट्रोल किया गया है-


Click it and Unblock the Notifications











