हॉन्ग कॉन्ग के मैडम तुसाद में होगा वरुण धवन पुतला..बिग बी के बाद दूसरे एक्टर!

By Shweta

एक के बाद एक लगातार हिट फिल्में दे रहे वरुण धवन का मोम का पुतला हॉन्ग कॉन्ग के मैडम तुसाद संग्राहलय में लगाया जाएगा। महात्मा गांधी, अमिताभ बच्चन और नरेंद्र मोदी के बाद वरुण धवन चौथे भारतीय होंगे जिनका पुतला इस संग्रहालय में होगा और ये वरुण धवन के लिए गर्व की बात है।

वरुण धवन के फैन्स के लिए ये भी किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। वरुण धवन आज की तारीख में ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने करियर में अभी तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। हाल में रिलीज हुई जुड़वा 2 भी 120 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

varun-dhawan-get-immortalised-at-wax-museum

वरुण धवन फिलहाल अगले दो प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। एक यशराज प्रोडक्शन की सुई धागा जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आएगी तो दूसरी शूजीत सरकार की अक्टूबर जो काफी सीरियस तरह की फिल्म है। फिलहाल वरुण धवन के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

वरुण धवन ने बॉलीवुड में अपने करियक की शुरुआत 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी और इसके बाद लगातार वो एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं और हर फिल्म सुपरहिट साबित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X