वरूण धवन ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए मांगी सीबीआई जांच, बॉलीवुड के पहले स्टारकिड की मांग
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नेपोटिज़्म एंगल पर भी काफी जांच और चर्चा हुई और इस बीच कई स्टार किड्स ट्रोल भी हुए। शायद यही कारण है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर ए लिस्टर्स कहे जाने वाले बॉलीवुड ज़ुबान बिल्कुल शांत है।
लेकिन अब वरूण धवन ने एक झटके में फैन्स का दिल जीत लिया है। वरूण धवन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर #CBIforSSR का समर्थन किया। यानि कि वरूण भी चाहते हैं कि मामले की सीबीआई जांच हो।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने एक वीडियो में सुशांत के लिए न्याय और सीबीआई जांच की मांग की थी और तब से ये हैशटैग ट्रेंड हो रहा है। श्वेता के समर्थन में कंगना रनौत, कृति सैनन और अंकिता लोखंडे आगे आईं।
और अब वरूण धवन ने भी इस मामले में सीबीआई जांच का साथ दिया है। हालांकि सुशांत की मौत के बाद से आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, सोनाक्षी सिन्हा, जान्हवी कपूर जैसे स्टार किड्स लगातार ट्रोल हुए। आलिया भट्ट की सड़क 2 ट्रेलर को इतिहास में सबसे तेज़ी से dislike किया गया ट्रेलर बना दिया गया।
वहीं जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल को भी काफी निगेटिव रिव्यू और खराब Imdb रेटिंग मिल चुकी है। ऐसे में वरूण धवन का ये कदम काबिले तारीफ है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
