वरूण धवन की अगली फिल्म का धमाकेदार POSTER- रिलीज डेट के साथ घोषणा

रेमो डिसूजा की बहुप्रतीक्षित डांस फिल्म का पहला पोस्टर या कह लें फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में वरूण धवन जबरदस्त डांस पोज़ में दिख रहे हैं। साथ ही फिल्म का रिलीज डेट भी रिवील कर दिया गया है। यह फिल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। लेकिन फिलहाल फिल्म की टाइटल को नहीं बताया गया है। फिलहाल इस फिल्म को एबीसीडी 3 माना जा रहा है।

इससे पहले वरूण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी रेमो डिसूजा की एबीसीडी 2 में दिख चुकी है। फिल्म 100 करोड़ी सुपरहिट रही थी। लिहाजा, इस फिल्म को भी एबीसीडी सीरिज का ही अगला हिस्सा माना जा रहा है।

Varun Dhawan

गौरतलब है कि पहले इस फिल्म में वरूण धवन के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी फाइनल की गई थी। लेकिन कैट फिलहाल सलमान खान के साथ 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लिहाजा, कैट ने फिल्म को इंकार कर दिया। जिसके बाद श्रद्धा की एंट्री हुई। वरूण, श्रद्धा के साथ इस फिल्म में नोरा फतेही भी मुख्य किरदार में दिखेंगी।

सूत्रों के अनुसार, यह डांस फिल्म 3डी होगी, साथ ही बॉलीवुड की सबसे मंहगी डांस फिल्म भी। रिपोर्ट्स की मानें तो एबीसीडी 3 को आईमैक्स फॉर्मेट और 4डी पर भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म पूरी तरह से डांस पर आधारित होगी।

हालांकि अफवाह यह भी है कि रेस 3 के बाद फिल्म के मेकर्स यानि की टी सीरिज ने इस डांस फिल्म का बजट कम कर दिया है। रेमो इसे काफी बड़े स्तर पर बनाना चाहते थे। लेकिन अब निर्माता बजट बढ़ाने के लिए राज़ी नहीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X