..................... Varun Dhawan has scored his first lip lock with his co-actress Ileana D'cruz in Main Tera Hero! - Hindi Filmibeat

'मैं तेरा हीरो' में वरूण-इलियाना का हॉट लिपलॉक

आज कल म्यूजिक चैनलों पर गाने.. सारी रात बेशर्मी की नाइट...ने धूम मचा रखी है। फिल्म 'मैं तेरा हीरो' का यह गाना इलियाना डीक्रूज और वरूण धवन पर फिल्माया गया है। दोनों की कमेस्ट्री गाने में काफी अच्छी लग रही है। लेकिन अब दोनों की कमेस्ट्री को हॉट बनाने वाली खबर आयी है।

कहा जा रहा है कि रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में इलियाना और वरूण का एक हॉट लिपलॉक किस सीन है। जिसे कि बेहद ही हॉट रूप में पर्दे पर दिखाया जायेगा।

Did You Know:'मैं तेरा हीरो' के लिए नरगिस ने की हिंदी में डबिंग

मालूम हो कि वरूण धवन की पहली फिल्म करण जौहर की 'स्टूडेंड ऑफ द ईयर' थी। जबकि उनकी दूसरी फिल्म के निर्देशक उनके पिता ही डेविड धवन हैं। वरुण इस फिल्म में दो नायिकाओं इलियाना और नरगिस फाकरी के साथ नजर आयेंगे।

Pics: 'मैं तेरा हीरो'

फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। फिल्म 4 अप्रैल को रिलीज होगी। गौरतलब है कि फिल्मकार डेविड धवन की आने वाली फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के ट्रेलर को यूट्यूब पर अब तक 20 लाख लोगों की प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। फिल्म का पहला ट्रेलर 23 जनवरी को यूट्यूब पर जारी किया गया था।

Did You Know: मॉडल-अभिनेत्री नरगिस फाकरी ने पहली बार डेविड धवन की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के लिए हिंदी में डबिंग की। फाखरी धाराप्रवाह हिंदी नहीं बोल पाती हैं लेकिन उन्होंने इसका आनंद उठाया। इसलिए 'मैं तेरा हीरो' में नरगिस की ओरिजनल आवाज आप सभी को सुनायी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X