AIB Roast के लायक नहीं वरुण धवन!
एआईबी नॉकआउट- ऑल इंडिया बक.. शो को लेकर चल रहे विवादों पर भले ही एआईबी की टीम ने आकर अपनी सफाई पेश की हो लेकिन इस विवाद ने इतना गंभीर रुप ले लिया है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लगातार इस शो को लेकर लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। शो के सबसे ज्यादा चर्चा में आने के पीछे वजह है रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का इसमें भाग लेना जो कि युवाओं के बीच काफी मशहूर हैं और जिन्हें लोग फॉलो करते हैं।
हाल ही में एक और युवा कलाकार वरुण धवन के साथ बातचीत के दौरान जब एआईबी रोस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- लाखों लोगों ने इस शो को देखा और उन्हें मजा भी आया। आज इसी शो की इतनी निंदा की जा रही है। मेरे ख्याल से जिसको पसंद आए वो देखे और जिसे ना अच्छा लगे वो ना देखे इसमें इतना बड़ा विवाद खड़ा करने की क्या जरुरत है।
जहां तक बात है वरुण के एआईबी रोस्ट में भाग लेने की तो वरुण का कहना है कि वो फिल्हाल तो इस शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ साफ कहा मैं तो फिल्हाल रोस्ट नहीं होना चाहता। खैर वरुण रोस्ट नहीं होना चाहते क्योंकि उन्हें खुद भी पता है कि रणवीर और अर्जुन ने जितना सुन लिया शायद वो खुद इतना नहीं सुन सकेंगे।
खैर वरुण ही क्या शायद कई बॉलीवुड यंग एक्टर्स इस शो के दर्शक तो बन सकते हैं लेकिन खुद रोस्ट होने के लिए आगे आने की हिम्मत नहीं रखते।


Click it and Unblock the Notifications
