किस बात से खुश हैं वरूण धवन!

वरूण धवन को आने वाले समय का सलमान खान माना जाता है। अब कारण चाहे उनकी एक्टिंग हो या उनका लुक, लेकिन वरूण बॉलीवुड के सभी नवोदित एक्टरों में से सबसे पॉपुलर हैं। आपको बता दें, वरुण धवन ने अपने करियर की शुरूआत बतौर सहायक निर्देशक की थी। लेकिन आज एक्टिंग की उनकी जिंदगी में एक खास जगह है। और वह अपने इस मुकाम से काफी खुश हैं।

varun dhawan

वरुण आगे अपनी आने वाली फिल्म 'बदलापुर' के प्रमोशन में व्यस्त होने जा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मैं एक दिन की छुट्टी पाने के लिए बेचैन था। आखिरकार यह मुझे यह मिल भी गई, लेकिन जैसे ही रात होती है, मुझसे काम पर लौटने का इंतजार नहीं होता। मैं अभिनेता बनकर बहुत खुश हूं।"

इतना ही नहीं, वरूण ने बताया कि बदलापुर' का प्रमोशन एक फरवरी से शुरू होने वाला है।" इस फिल्म को लेकर वरूण काफी उत्साहित हैं। बदलापुर के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और माना जा रहा है कि यह फिल्म वरूण के करियर को एक नई दिशा देने वाली साबित होगी।

आपको बता दें, वरुण ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012) से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इससे पहले उन्होंने करण की उनकी फिल्म 'माय नेम इज खान' में बतौर सहायक निर्देशक मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X