David Dhawan: वरुण धवन के पिता डेविड धवन की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए अब कैसी है सेहत

varun-dhawan-father-david-dhawan-undergoes-angioplasty-in-mumbai-report

David Dhawan undergoes angioplasty: फिल्ममेकर डेविड धवन पिछले कई सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। डायबिटीज के कारण पिछले 2 वर्षों से उनकी हालत ठीक नहीं थी। हालांकि, वह अब काफी बेहतर स्थिति में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्ममेकर को कथित तौर पर मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा था। यह कुछ हफ्ते पहले हुआ था और अब इसकी सूचना दी गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, डेविड धवन की मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई। एक स्टेंट लगाया गया है। फिलहाल फिल्ममेकर सख्ती से सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।

एक सूत्र ने कहा, "श्रीमती लाली धवन, वरुण और रोहित उस दौर में बहुत चिंतित थे, जब वो हार्ट संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे। लेकिन अब सब कुछ ठीक है। टच वुड।"

पहले भी बिगड़ चुकी है तबीयत

बता दें कि डेविड धवन को एडवांस स्टेज की डायबिटीज है, जिसकी वजह से पहले भी कई बार उनकी तबीयत बिगड़ चुकी है। इससे पहले बीते साल जून महीने में भी डेविड धवन 7 दिन अस्‍पताल में भर्ती रहे थे। तब वरुण धवन अपनी फिल्म 'जुग जुग जि‍यो' का प्रमोशन कर रहे थे। जैसे ही उन्‍हें प‍िता के अस्‍पताल में एडमिट होने की खबर मिली, वह प्रमोशन बीच में छोड़कर अस्‍पताल पहुंचे थे। उस वक्त भी डेविड की तबीयत डायबिटीज के कारण ही बिगड़ी थी।

खास बात है कि, हाल के द‍िनों में स‍िनेमा की दुनिया से यह एंजियोप्लास्टी का तीसरा मामला है। इससे पहले पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और शिल्पा-शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी की भी एंजियोप्‍लास्‍टी हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: varun dhawan david dhawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X